फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   डीएम-एसएसपी ने किया मुआयना, 3.75 लाख की आर्थिक मदद

डीएम-एसएसपी ने किया मुआयना, 3.75 लाख की आर्थिक मदद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। डीएम और एसएसपी ने बुधवार सुबह दुष्कर्म पीडि़ता की हत्या के बाद मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। साथ ही परिजनों को ढांढस बंधाते हुए उन्हें आर्थिक मदद का आश्वासन दिया था।कुछ ही घंटों बाद जिला प्रशासन ने एससी-एसटी अत्याचार अधिनियम के तहत मृतका के परिजनों को 3.75 लाख रुपये की आर्थिक मदद भी मुहैया करा दी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मंगलवार को जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एससी वर्ग की दुष्कर्म पीडि़ता को जिंदा जलाए जाने का मामला सामने आया था। जिसके बाद उसकी उपचार के दौरान देर शाम को दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। पीडि़ता की मौत के बाद से जिला पुलिस-प्रशासन चौकन्ना हो गया था। बुधवार सुबह जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह मृतका के गांव पहुंचे और पहले जांच पड़ताल की। इसके बाद अफसर पीडि़ता के घर पहुंच कर परिजनों से मिले और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान डीएम ने मृतका के परिजनों को उचित आर्थिक सहायता दिलाए जाने का भी आश्वासन दिया। डीएम के आश्वासन के बाद जिला प्रशास हरकत में आया और दोपहर करीब तीन बजे तक सभी दस्तावेजों की कार्रवाई पूरी कर ली गई और फिर मृतका के परिजनों के खाते में 3.75 लाख रुपये की आर्थिक मदद अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत भेज दी गई है।
विज्ञापन
कोट मृतका के परिजनों को अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत 3.75 लाख रुपये की आर्थिक मदद मुहैया करा दी गई है। साथ ही मामले में निष्पक्ष जांच और ठोस कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। - रविंद्र कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed