फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   जहांगीराबाद कांड: पांच आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, दी जा रही दबिश

जहांगीराबाद कांड: पांच आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, दी जा रही दबिश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 10:04 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर/जहांगीराबाद।जहांगीराबाद के एक गांव में मंगलवार को एससी समुदाय की दुष्कर्म पीडि़ता की जिंदा जलाकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो अन्य नामजद आरोपियों को देर रात धर दबोचा। जबकि, तीन नामजद आरोपी पुलिस ने मंगलवार शाम को ही गिरफ्तार कर लिए थे। पांचों आरोपियों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जबकि, अन्य फरार दो नामजद आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मंगलवार को जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीडि़त पिता ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ गत 14 अगस्त को एक युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वह अभी भी जिला कारागार में निरूद्ध है। मामले में आरोपी पक्ष के लोग फैसला करने का दबाव बना रहे थे। फैसला न करने पर हत्या की धमकी दी जा रही थी। आरोप है कि मंगलवार को नामजद आरोपी संजय, काजल, बनवारी, बदन सिंह, वीर सिंह, जसवंत सिंह और गौतम ने पीडि़त के घर में घुसकर उसकी पुत्री पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। जिसमें वह गंभीर रुप से झुलस गई और दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में उपचार के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी बनवरी, बदन सिंह और वीर सिंह निवासी गांव सिद्धनगला को मंगलवार शाम ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि, दो अन्य नामजद आरोपी जसवंत सिंह और गौतम को भी पुलिस ने मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। पांचों नामजद आरोपियों को बुधवार सुबह न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जबकि, अन्य नामजद आरोपी संजय और उसकी पत्नी काजल निवासी गांव धामनी को पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस दोनों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।
विज्ञापन
रात भर जारी रहा दबिशों का दौर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रातभर दबिश डालती रही। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों की रिश्तेदारियों में भी दबिश दी। लेकिन, अभी तक आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार नहीं हो सके हैं। हालांकि, पुलिस जल्द ही दोनों को पकडऩे का दंभ भर रही है। पुलिस का कहना है कि उन्हें आरोपियों का सुराग लगा है, जल्द ही दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोट मामले में अब तक पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है। जल्द ही फरार आरोपी पति-पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में पूर्ण रूप से शांति व्यवस्था बहाल है। एहतियातन गांव में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed