{"_id":"5fb54d088ebc3e9b9f372f8b","slug":"ghaziabad1605717256","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनूपशहर कांड: दो आरोपियों की गिरफ्तारी में तीन टीम फेल","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अनूपशहर कांड: दो आरोपियों की गिरफ्तारी में तीन टीम फेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनूपशहर।थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को सामूहिक दुष्कर्म पीडि़ता युवती की आत्महत्या के मामले में पुलिस की तीन टीमों को दो शातिर आरोपी लगातार चकमा दे रहे हैं। पुलिस मामले में अभी तक केवल एक आरोपी को ही जेल भेज सकी है। जबकि, अन्य दो आरोपी 48 घंटे बाद भी पुलिस के चंगुल से दूर हैं। पुलिस की तीन टीमें उनकी तलाश में लगातार खाक छान रही है, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरतलब है कि अनूपशहर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती बीए एलएलबी प्रथम वर्ष की छात्रा ने गत सोमवार को अपने घर में ही फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। उसके पास से मिले सुसाइड नोट और परिजनों का आरोप था कि गत तीन अक्तूबर को बैंक जाते समय गांव निवासी युवक कमरूद्दीन ने कार से उसका अपहरण कर लिया था। जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म की कोशिश की गई। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। बाद में पीडि़ता ने आरोपी के मांफी मांगने पर अपने बयान आरोपी के पक्ष में दिए थे। जिसके बाद पुलिस ने मामले में एफआर लगा दी थी। वहीं, गत 24 अक्तूबर को पीडि़ता ने आरोपी कमरूद्दीन, लच्छमपुर के प्रधान अबरार और छर्रा थाना क्षेत्र निवासी मुबीन के खिलाफ तहरीर दी थी। जिसमें उसने बताया कि गत 16 अक्तूबर की सुबह करीब चार बजे आरोपी कमरू द्दीन ने उसे गांव के बाहर बुलाया था। जहां से वह अपने दोनों साथियों के साथ उसे ले गया और फिर निकाह का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसका अश्लील वीडियो आरोपी अबरार और मुबीन ने बना लिया था। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। परिजनों का कहना था कि मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद कोई सख्त कदम नहीं उठाया था। जिससे उनकी पुत्री आहत थी और उसने आत्महत्या कर ली। मामले में सोमवार देर शाम पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार देर रात स्वाट टीम ने फरीदाबाद में दबिश देकर मुख्य आरोपी कमरूद्दीन को धर दबोचा। साथ ही एसएसपी ने दो अन्य फरार आरोपी प्रधान पुत्र अबरार निवासी गांव ल'छमपुर और छर्रा निवासी मुबीन की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम का गठन किया था। लेकिन, दोनों आरोपी पुलिस को लगातार चकमा दे रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। लेकिन, सफलता अभी तक हाथ नहीं लग सकी है।
कोट
मामले में फरार चल रहे प्रधान पुत्र अबरार और मुबीन को जल्द ही दबोच लिया जाएगा। दोनों की तलाश में दबिश दी जा रही है। - अरुणा राय, कोतवाली प्रभारी अनूपशहर
विज्ञापन
विज्ञापन