फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   यूपी एसडीआरएफ के पहले बैच का एनडीआरएफ में शुरू हुआ प्रशिक्षण

यूपी एसडीआरएफ के पहले बैच का एनडीआरएफ में शुरू हुआ प्रशिक्षण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 09:37 PM IST
विज्ञापन
यूपी एसडीआरएफ के पहले बैच का एनडीआरएफ में शुरू हुआ प्रशिक्षण
एनडीआरएफ में शुरू हुआ यूपी एसडीआरएफ का 68 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम - फोटो : Amar Ujala
सबहेडः आठवीं बटालियन एनडीआरएफ में यूपी एसडीआरएफ के 120 जवानों का 68 दिनों तक चलेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कमला नेहरुनगर स्थित आठवीं बटालियन एनडीआरएफ में उत्तर प्रदेश एसडीआरएफ के पहले बैच का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। उत्तर प्रदेश एसडीआरएफ के पहले बैच में उत्तर प्रदेश पुलिस के 120 जवान 68 दिनों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
प्रशिक्षण कोर्स का शुभारंभ बटालियन कमांडेंट पीके तिवारी ने किया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कोर्स तीन चारणों में पूर्ण किया जाएगा। पहले चरण में बेसिक आपदा प्रबंधन जिसमें एमएफआर, सीसीएसआर, एक्वेटिक डिजास्टर रिस्पांस, सीबीआरएन और रोप रेस्क्यू कोर्स चलेगा। दूसरे चरण में स्कूल सेफ्टी, आपदा प्रबंधन में प्रयोग लाए जाने वाले उपकरणों जैसे ऑक्सि फ्यूल कटिंग, बोट मेंटेनेंस व उपकरणों की हैंडलिंग व उनकी मेंटेनेंस का प्रशिक्षण कार्यक्रम चलेगा। तीसरे चरण में स्कूल सेफ्टी एडवांस और बोरवेल रेस्क्यू का तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम चलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि उत्तर प्रदेश एसडीआरएफ प्रशिक्षु प्रशिक्षण प्राप्त कर एनडीआरएफ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आपदा प्रबंधन में एक ऊंचा मुकाम हासिल करेंगे।
विज्ञापन
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed