फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   आओ संकल्प ले,पटाखों रहित दीपावली मनाएंगे 

आओ संकल्प ले,पटाखों रहित दीपावली मनाएंगे 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
फोटो लगा लें
विज्ञापन
  आओ संकल्प ले,पटाखों रहित दीपावली मनाएंगे  — प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने का अभियान   - लोगों को कर रहे पटाखे न जलाने के लिए जागरूक माई सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद। प्रदूषण की भयावहता को देखते हुए इस बार दीपावली पर प्रदूषण मुक्त दीपावली अभियान चलाया जा रहा है। सामाजिक संगठनों और महिला संगठनों ने इसकी मुहिम शुरू कर दी है। नगर से लेकर गांव तक लोगों को पटाखे न जलाने और प्रदूषण से होने वाली हानि के प्रति जागरूक कर रहे हैं। सामाजिक संगठनों का कहना है कि दीपावली जैसे पावन पर्व के महत्व को समझना चाहिए। दीपावली खुशियां मनाने का त्योहार है। घी के दीये जलाना, पकवान मिठाइयां बनाना, घर की साफ-सफाई करना और सजाना यह प्रमुख होता है। समाज के प्रबुद्ध लोगों का कहना है कि  --------------- इस बार कोरोना के साथ ही प्रदूषण की भयावहता को समझ सकते हैं। दीपावली ऐसा त्योहार है, जो हमें समाज में एक-दूसरे से जोड़ता है। हम आपस में उपहार बांटते है। इससे सद्भभाव बढ़ता है। इस दीपावली पटाखे ना जलाने को लेकर योग संस्थान मुहिम चला रहा है कि दीये से दीपावली मनाएं और पटाखों से दूरी बनाएं। सब लोग मिलकर त्योहार मनाएं, लेकिन पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाए। इस समय जिले का एक्यूआई पहले से ही बहुत खराब स्तर पर है। ऐसे में अपने शहर को प्रदूषण से बचाना है तो पटाखों से दूरी बनानी होगी।
विज्ञापन
देवेंद्र हितकारी, महामंत्री अखिल भारतीय योग संस्थान ---------------- पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम ने कहा था हमें अपने आज का बलिदान करना पड़े तो करें जिससे कि हमारे बच्चों का भविष्य बेहतर बन सके। बच्चों के आने वाले कल को बेहतर बनाने के लिए और मानवता के नाते इस बार हमें पटाखे नहीं जलाने चाहिए। पिछले एक सप्ताह से शीतल प्रथम आहार सोसायटी  की तरफ से लोगों को जागरूक करने के लिए मैसेज भेज रहे हैं। समाज के प्रबुद्ध लोगों से भी अपील करते हैं कि लोग आगे आएं और पटाखों से होने वाले नुकसान के बारे में बच्चों को जागरूक करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रतिभा सिहं, शीतल प्रथम आहार सोसायटी  ----------------- मैं हर बार दीपावली पर गरीब बच्चों को उपहार और मिठाईयां बांटती हूं। मेरा बेटा भी पटाखा नहीं चलाता है। हम लगातार बच्चों को पौधे लगाने के लिए और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करते हैं। इस बार भी मैने और मेरे बेटे ना पटाखे ना जलाने और अन्य लोगों को भी जागरूक करना शुरू किया है। पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान देंगे, तभी हमें स्वस्थ माहौल मिलेगा। आओ दीपावली के पावन पर्व पर इसका संकल्प ले और पटाखों रहित दीपावली मनाएंगे। बृहस्पतिवार को संस्था द्वारा दीवाली के मौके पर बच्चों व कोरोना योद्धा को मिठाई व चॉकलेट्स बाटीं गई। 
निधि विश्वकर्मा, एक्टिव ग्रीन संस्था --------------------- मैं पिछले पांच साल से आर्गेनिक खेती करते हुए लोगों को रासायनिक चीजों से दूर रहकर शुद्ध और पौष्टिक फसल पैदावार बढ़ाने केलिए मुहिम चला रहा हूं। मेरे साथ काफी संख्या में किसान जुड़े हुए हैं। मैं अपने सहयोगियों के साथ लोगों को जागरूक करता हूं कि पटाखों के प्रदूषण से दूर रहें और स्वस्थ तरीके से दीपावाली का उत्सव मनाएं। इस बार किसानों से विशेष मुहिम शुरू की है कि वह न सिर्फ अपने बच्चों को पटाखों से दूर रहने के लिए जागरूक करेंगे बल्कि अपने रिश्तेदारों के बच्चों को भी जागरू करेंगे।  प्रदीप यादव, प्रगतिशील किसान -------------- आशुतोष यादव 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed