{"_id":"5f9c21bd8ebc3e9ba32660a8","slug":"ghaziabad1604067773","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में 50 जगह लगेंगे डिजिटल होर्डिंग","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
शहर में 50 जगह लगेंगे डिजिटल होर्डिंग
विज्ञापन
नगर निगम गाजियाबाद कार्यालय
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबहेडः नगर निगम ने मांगा है रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल, दो नवंबर से होंगे आवेदन
विज्ञापन
- टेंडर डालने की तिथि है 17 नवंबर, 18 को खोले जाएंगे
- मैनुअल होर्डिंग लगाने की नहीं मिलेगी मंजूरी
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। महानगर के मुख्य मार्गों और चौराहों पर आने वाले महीनों में डिजिटल होर्डिंग लगे नजर आएंगे। मैनुअल होर्डिंग की जगह महानगर में डिजिटल होर्डिंग लगाने की नगर निगम में कवायद शुरू कर दी है। नई व्यवस्था के तहत महानगर में विभिन्न स्थानों पर 50 डिजिटल होर्डिंग लगाए जाएंगे। डिजिटल होर्डिंग लगाने के लिए नगर निगम रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) मांगेगा।
आरएसपी के लिए आवेदन प्रक्रिया दो नवंबर से शुरू होगी। इसके बाद निगम ने डिजिटल होर्डिंग लगाने के लिए टेंडर डालने की तिथि 17 नवंबर निर्धारित की है। फिर 18 नवंबर को टेंडर खोले जाएंगे। इसके बाद माह के अंत से महानगर में 50 स्थानों पर डिजिटल होर्डिंग लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी। निगम ने साफ किया है कि मैनुअल होर्डिंग लगाने की अब इजाजत नहीं दी जाएगी। डिजिटल होर्डिंग लगाने के लिए स्थानों का चयन भी नगर निगम की ओर से किया जाएगा। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि महानगर में डिजिटल होर्डिंग लगाने के लिए आरएफपी की प्रक्रिया अगले सप्ताह से शुरू होगी।
--------
विज्ञापन