फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   हरित पट्टी के विकास पर खर्च होने थे 15 लाख, नर्सरी को दे दी जमीन

हरित पट्टी के विकास पर खर्च होने थे 15 लाख, नर्सरी को दे दी जमीन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 07:52 PM IST
विज्ञापन
हरित पट्टी के विकास पर खर्च होने थे 15 लाख, नर्सरी को दे दी जमीन
नगर निगम कार्यालय गाजियाबाद - फोटो : Amar Ujala
सबहेडः विजयनगर जोन के जे और के-ब्लॉक के पास हरित पट्टी की जानी थी विकसित
विज्ञापन
- विकास के लिए नगर निगम ने मंजूर किए थे 15 लाख - गुपचुप तरीके से नर्सरी संचालक को दे दी आधी से ज्यादा जमीन माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। नगर निगम में हरित पट्टियों के विकास के मामले में एक नया खेल सामने आया है। नगर निगम की ओर से विजयनगर जोन के जे और के-ब्लॉक में मदर डेयरी के पास हरित पट्टी के विकास पर 15 लाख खर्च किए जाने थे। हरित पट्टी के विकास से पहले ही आधे से ज्यादा जमीन गुपचुप तरीके से नर्सरी की संचालक को देने का मामला सामने आया है।
मामले की भनक लगते ही विजयनगर मंडल उपाध्यक्ष नागेश ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर हरित पट्टी के आवंटन का आदेश रद्द करने की मांग की है। मांग नहीं माने जाने पर उन्होंने नगर निगम कार्यालय पर धरना देने की बात कही। साथ ही निर्धारित की गई 15 लाख की राशि को हरित पट्टी के विकास पर खर्च करने की मांग भी की है। मामला संज्ञान में आने पर नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed