फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दरोगा पर अवैध हिरासत में रख अश्लीलता करने का आरोप, बैठी जांच

दरोगा पर अवैध हिरासत में रख अश्लीलता करने का आरोप, बैठी जांच

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
- कैला भट्ठा चौकी पर तैनात दरोगा पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप, मोबाइल तोडऩे की भी बात कही
विज्ञापन
- पीडि़ता ने एसएसपी कार्यालय में लगाई कार्रवाई की गुहार, थाना पुलिस ने बेबुनियाद बताए आरोप गाजियाबाद। विजयनगर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने कैला भट्ठा चौकी के एक दरोगा पर अवैध हिरासत में रखने अश्लीलता करने का आरोप लगाया है। पीडि़ता का कहना है कि भाई के ससुरालियों ने भाई से मारपीट की थी, जिसकी शिकायत लेकर वह भाई के साथ चौकी गई थी। वहां दरोगा ने मारपीट करते हुए उन्हें कमरे में बंद कर दियाष। मोबाइल तोड़कर मारपीट की। पीडि़ता ने एसएसपी कार्यालय पहुंच कार्रवाई लगाई, जिसके बाद प्रकरण में जांच बैठा दी गई है। वहीं, थाना पुलिस ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।....................... विजयनगर थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती का कहना है कि गत 23 अक्टूबर को उसका भाई पत्नी को लेने नगर कोतवाली क्षेत्र के कैला भट्ठा इलाके में गया था। वहां ससुरालियों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई और पत्नी को उसके साथ नहीं भेजा गया। युवती का कहना है कि वह अपनी बहन व भाई को लेकर कैला भट्ठा चौकी में गई। आरोप है कि वहां मौजूद दरोगा ने शिकायत सुनने के बाद गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट करते हुए तीनों को एक कमरे में बंद कर दिया। पीडि़ता का कहना है कि दरोगा ने उन्हें तीन घंटे तक अवैध हिरासत में रखा और उसके साथ अभद्रता भी की। युवती का आरोप है कि दरोगा ने उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया और उसके भाई-बहन के साथ भी मारपीट की। तीन घंटे हिरासत में रखने पर दरोगा ने उन्हें छोड़ा। साथ ही चेतावनी दी कि अगर किसी अधिकारी से शिकायत की तो झूठे मुकदमे में जेल भेज देगा।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपों को बताया निराधार.............. नगर कोतवाल संदीप सिंह का कहना है कि युवक ने संप्रदाय विशेष की युवती से कोर्ट मैरिज की थी। कुछ दिनों बाद युवती अपने मायके आ गई और युवक के साथ जाने से इन्कार कर दिया। युवक और उसकी बहन पुलिस पर दबान बना रहे थे कि युवती को उनके साथ भिजवाया जाए। युवती की इच्छा और सिविल मैटर होने के चलते पुलिस ने उनके मनमाफिक कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते दरोगा पर बेबुनियाद आरोप लगाए गए। कार्यवाहक एसपी सिटी रामानंद कुशवाहा का कहना है कि मामला उनके सज्ञान में नहीं है। जांच कराकर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed