फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   'कथा भारती सम्मान' से नवाजे जाएंगे कथाकार

'कथा भारती सम्मान' से नवाजे जाएंगे कथाकार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। कथा भारती सम्मान से देश के चुने हुए कथाकारों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए "मीडिया 360 लिट्रेरी फाउंडेशन" की ओर से आयोजित अखिल भारतीय "मीडिया 360 कथा भारती सम्मान-2020" के लिए देश भर के कथाकारों से कहानियां आमंत्रित की गई हैं। संस्थान के अध्यक्ष शिवराज सिंह के अनुसार विविध श्रेणियों में कुल पंद्रह कहानियां पुरस्कृत की जाएंगी।
संयोजक एवं वरिष्ठ रचनाकार सुभाष चंदर के अनुसार विशेष रूप से नवांकुरों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से "कथा भारती" सम्मान की शुरूआत की गई है। जिसमें प्रथम पुरस्कार "प्रेमचंद कथा सम्मान" की राशि 11 हजार रुपए,द्वितीय पुरस्कार 51 सौ और तृतीय पुरस्कार हेतु राशि 31 सौ रुपए निर्धारित की गई है। इसके अलावा अनुवाद के क्षेत्र में सद्भावना पुरस्कार के अलावा 11-11 सौ रुपए राशि के 11 प्रोत्साहन पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। संरक्षक मंडल में शामिल वरिष्ठ आलोचक हरियश राय ने बताया कि "मीडिया 360 लिट्रेरी फाउंडेशन" इकलौती ऐसी संस्था है जो देश के दिग्गज रचनाकारों की स्मृति में प्रति वर्ष इतनी बड़ी संख्या में पुरस्कार प्रदान करेगी। पुरस्कार प्रेमचंद, यशपाल, अमृतलाल नागर, मंटो, चंद्र धर शर्मा गुलेरी, उपेंद्र नाथ अश्क, रांगेय राघव, फणीश्वर नाथ रेणु, राही मासूम रज़ा, भीष्म साहनी, कृष्णा सोबती, कमलेश्वर, शानी, पानु खोलिया, कामतानाथ की स्मृति में प्रदान किए जाएंगे। संरक्षक मंडल में सुप्रसिद्ध साहित्यकार सेरा यात्री,समाजसेवी हरविलास गुप्ता और शिक्षाविद डॉ. माला कपूर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed