{"_id":"5f9bfeff8ebc3eefbb076967","slug":"ghaziabad1604058879","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवंतिका फेस-वन की 40 फ़ीसदी स्ट्रीट लाइटें खराब","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अवंतिका फेस-वन की 40 फ़ीसदी स्ट्रीट लाइटें खराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबहेडः बीते माह अंधेरे का फायदा उठा अवंतिका फेज-वन में पड़ी डकैती, खराब स्ट्रीट लाइट का अपराधियों को मिला लाभ
विज्ञापन
- स्ट्रीट लाइट लगवाने की आरडब्लूए लगातार कर रहा मांग, छह माह में कई लेटर दिए, नहीं हुई सुनवाई
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। अवंतिका कॉलोनी फेस-वन में 40 फ़ीसदी स्ट्रीट लाइट खराब हैं।लचर सरकारी व्यवस्था के चलते सड़कों पर अंधेरा पसरा रहता है। अंधेरे का फायदा उठाकर अवंतिका फेज-वन में बीते माह डकैती की घटना हुई। अवंतिका कॉलोनी में आरडब्लूए पदाधिकारी बीते छह माह से लगातार पत्राचार के जरिए स्ट्रीट लाइट लगवाने की नगर निगम अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं। लेकिन स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने की सुध किसी ने नहीं दी है।
आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर कई बार शिकायत की, लेकिन इसका भी कोई असर नहीं हुआ। शाम होते ही अवंतिका कॉलोनी की अधिकांश गलियां अंधेरा पसर जाता है। सड़कों पर छाए रहने वाले अंधेरे के कारण लोगों के मन में डर बना रहता है।अवंतिका कॉलोनी के बी-ब्लॉक में डकैती की घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में काफी डर है। पहले देर शाम बड़ी संख्या में टहलने के लिए निकलने वाले लोग अंधेरे के चलते आने जाने से बच रहे हैं।
अवंतिका कॉलोनी फेज-वन आरडब्ल्यूए अध्यक्ष हृदेश कंसल ने बताया कि कॉलोनी करीब 270 स्ट्रीट लाइटों में से 40 फीसदी बीते छह महीने से खराब पड़ी हैं। इसे लेकर नगर निगम अधिकारियों से लगातार लिखित में शिकायत की जा रही है। एक दिन पहले भी खराब स्ट्रीट लाइट बदलवाने की लिखित में मांग की गई थी। पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
डी ब्लॉक के पास पार्क की दीवार भी टूट चुकी है। कॉलोनी की अधिकांश सड़कों में गड्ढे में तब्दील हो चुकी हैं। लोगों की परेशानी को देखते हुए जल्द से जल्द कार्य कराए जाने की मांग की गई है। खराब स्ट्रीट लाइट को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। अधिकारियों की ओर से इस स्ट्रीट लाइट ठीक कराने का आश्वासन तो दिया जाता है, लेकिन समस्या का समाधान अब तक नहीं हो पाया है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए खराब स्ट्रीट लाइट को जल्द से जल्द ठीक कराया जाना चाहिए।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन