फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   घरों की सफाई कर सड़क किनारे लग रहा कूड़े का ढेर

घरों की सफाई कर सड़क किनारे लग रहा कूड़े का ढेर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
घरों की सफाई कर सड़क किनारे लग रहा कूड़े का ढेर
विज्ञापन
- वसुंधरा नहर रोड पर लग रहा कूड़े का ढेर माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। दिवाली के नजदीक आते ही घरों की सफाई शुरू हो गई है जबकि सड़क पर कूड़े का ढ़ेर बढ़ता ही जा रहा है। टीएचए की अलग-अलग सड़कों पर कूड़े का ढेर लगने शुरू हो गए हैं। स्थानीय लोग लगातार मामले की शिकायत कर रहे हैं बावजूद इसके न तो नगर निगम सख्त हो रहा है और न ही यहां की साफ-सफाई ही की जा रही है।
वसुंधरा से नोएडा की ओर जाने वाले नहर रोड पर दिनोंदिन कूड़े का अंबार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां प्राइवेट सफाई कर्मचारियों द्वारा कूड़ा डाला जा रहा है। वहीं शाम के समय नगर निगम के कर्मचारी द्वारा भी सड़कों की साफ-सफाई कर सड़क किनारे कूड़ा जमा किया जा रहा है। वसुंधरा के लोगों ने नहर रोड पर बढ़ रहे कूड़े के ढेर की शिकायत नगर निगम से की है और जल्द से जल्द साफ करने की मांग की है।वसुंधरा निवासी भूपेंद्र सिंह रावत ने नहर रोड में लग रहे कूड़े के ढेर की शिकायत सोशल मीडिया के माध्यम से नगर निगम अधिकारियों से की है। उनका कहना है कि यह रोड कई इलाकों को आपस में जोड़ता है। यह रोड वसुंधरा, इंदिरापुरम और वैशाली से होते हुए नोएडा की ओर जाता है। इस रोड पर बढ़ रही गंदगी यहां से गुजर रहे लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम समय से न चेता तो आने वाले दिनों में इस सड़क पर कूड़ा और बढ़ सकता है। आरडब्ल्यूए फेडरेशन अध्यक्ष कैलाश चंद शर्मा का कहना है कि नगर निगम यदि आगे आए तो स्थानीय लोग भी उनका साथ देने को तैयार हैं। सड़क किनारे कूड़ा डालने वालों पर स्थानीय लोगों की मदद से निगरानी रखी जा सकती है।
विज्ञापन
------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed