{"_id":"5f9acb048ebc3e9bc1049b7b","slug":"ghaziabad1603980036","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर, कारोबारी समेत 14 लोगों के खातों से 7.93 लाख उड़ाए","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
डॉक्टर, कारोबारी समेत 14 लोगों के खातों से 7.93 लाख उड़ाए
विज्ञापन
- मोबाइल पर मैसेज आने व पासबुक की एंट्री कराने पर पीडि़तों को पता चली घटना
विज्ञापन
- सागर रत्ना रेस्टोरेंस के ऑफर का लिंक भेजकर दो लोगों के खातों से 1.40 लाख उड़ाए
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने डॉक्टर व कारोबारी समेत 14 लोगों के खातों से 7.93 लाख रुपये उड़ा लिए। दो लोगों को फेसबुक पर सागर रत्ना रेस्टोरेंट के ऑफर का लिंक भेजकर 1.40 लाख रुपये ठगे गए। मोबाइल पर मैसेज आने व पासबुक की एंट्री कराने पर पीडि़तों को ठगी का पता चला। पीडि़तों की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है।..................
नेहरू नगर थर्ड में रहने वाले अनिल अग्रवाल फैमिली फिजिशियन है। उनका क्लिनिक अशोक नगर में है। उन्होंने बताया कि उनके एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से 54 हजार रुपए की निकासी हो गई। सिहानी गेट क्षेत्र में ही रहने वाले सरोज का शिवालिक बैंक में खाता है। सरोज ने बताया कि साइबर अपराधियों ने उनके खाते से 2,200 रुपए की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। नेहरू नगर तृतीय में पंकज अग्रवाल परिवार के साथ रहते हैं। उनका एकाउंट्स का काम है। उन्होंने बताया कि उनका खाता अंबेडकर रोड पर स्थित एक्सिस बैंक में है। खाते से साइबर अपराधियों द्वारा 25,500 रुपए की ठगी कर ली गई। थाना कवि नगर क्षेत्र के संजय नगर सेक्टर 23 में रहने वाले अनिल त्यागी ने बताया कि उनका मेरठ रोड पर ट्रेडिंग का कारोबार है और उनका खाता लोहिया नगर में स्थित पीएनबी बैंक में मैसेज न्यू लक्ष्मी ट्रेडर्स के नाम से है। एमपीएस के माध्यम से बैंक ट्रांजैक्शन हुई है। खाते से 1,26,508 लाख की निकासी हुई है। उनका आरोप है कि नगदी निकासी में बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत है। नंदग्राम के बालमुकनदा रेजीडेंसी मैं रहने वाले हरेंद्र शर्मा एक कंपनी में अकाउंटेंट मैनेजर है। उन्होंने बताया कि उनका खाता वसुंधरा में एचडीएफसी बैंक में है। उन्होंने फेसबुक पर देखा कि एक विज्ञापन सागर रत्ना होटल आ रहा है। जिसमें एक थाली के बदले दूसरी खाने थाली मुफ्त मिल रही है। उन्होंने बताया कि जिस पर उन्होंने ऑनलाइन ऑर्डर बुक कर दिया। इसके बाद उनके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि आधार कार्ड का नंबर बताइए। जिस पर उन्होंने आधार कार्ड का नंबर बता दिया। इसके बाद उनके खाते से तीन बार में 94,200 रुपए की नकदी निकाल ली। राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले अमृतेश सिंह के खाते से भी साइबर अपराधियों ने एक लाख रुपए की नकदी निकाल ली। थाना विजय नगर ते प्रताप विहार सेक्टर 12 में रहने वाली शाहीन याकूब खान ट्यूटर है। उन्होंने बताया कि उनका खाता प्रताप ध्यान में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में है। साइबर अपराधियों ने उनके खाते से साढ़े 7 हजार रुपए की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सिहानी गेट कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर में रहने वाले आदर्श सिंह प्रेमी ने बताया कि उनका खाता अंबेडकर रोड स्थित एक्सिस बैंक में है। उनके खाते से 40 हजार रुपए की निकासी हुई है। कविनगर के गोविंदपुरम में रहने वाली सविता चौधरी के खाते से भी 25 हजार रुपए निकाल लिए गए हैं। कविनगर के ही पंचशील प्राइम रोज निवासी दिलीप कुमार के खाते से भी बीस हजार रुपए की नगदी पर साइबर अपराधियों ने हाथ साफ कर दिया। साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र के राजेंद्र नगर सेक्टर 2 में स्थित जेपी अपार्टमेंट में रहने वाले अवधेश कुमार का निजी कारोबार है। उन्होंने बताया कि उनके खाते से 1,94 हजार की नगदी की निकासी हुई है। विजय नगर निवासी कमल कांत के खाते से दो हजार रुपए की नकदी उड़ा ली गई। दीनदयालपुरी नंदग्राम निवासी मिथिलेश कुमार झा के खाते से साइबर अपराधियों ने 43 हजार रुपए की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सिहानी गेट के बालाजी अपार्टमेंट में रहने वाले मनीष जैन ने बताया कि उनके खाते से 60 हजार रुपए की नकदी की निकासी हुई है।
विज्ञापन