{"_id":"5f95b2228ebc3e9be74e44a4","slug":"ghaziabad1603645986","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के साथ छेड़छाड़, बेटे का अपहरण कर किया जानलेवा हमला","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
मां के साथ छेड़छाड़, बेटे का अपहरण कर किया जानलेवा हमला
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने अपने मोहल्ले के ही निवासी सात लोगों के खिलाफ अपहरण, छेड़छाड़, बंधक बनाकर पीटने जैसी संगीन धाराओं में न्यायालय के आदेश पर एफआईआर दर्ज कराई है।आरोप है कि सात युवक उसके घर में घुसे और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए उसके नाबालिग बेटे को उठाकर ले गए। बाद में बंधक बनाकर पीटा और फिर छोड़ दिया।
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बीते दिनों न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया था कि गत १५ सितंबर की रात वह अपने नाबालिग बेटे के साथ घर में अकेली थी। उसी समय मोहल्ले के रहने वाले योगेश उर्फ छोटू, निक्का, सोनू, किशन, काशी, मुनेश और ओमवीर उसके घर में हथियारों के साथ घुस गए। इस दौरान आरोपियों ने अभद्रता करते हुए पीडि़ता के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। जब उसके बेटे ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे बुरी तरह से पीटा। इसके बाद आरोपी पीडि़ता के पुत्र को अपने साथ अपहरण कर ले गया। इसके बाद आरोपियों ने उसके पुत्र को बंधक बनाकर जमकर मारपीट करते हुए लहुलुहान कर दिया। पीडि़ता आरोपियों के घर बेटे को छुड़ाने पहुंची तो आरोपियों ने वहां भी पीडि़ता के साथ अभद्रता और अश£ील हरकतें की। इसके बाद आरोपियों ने उसके पुत्र को छोड़ा। पीडि़ता ने थाना पुलिस से मामले की शिकायत की। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हो सकी। वहीं, एसएसपी से गुहार लगाने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया गया। वहीं, मामले में पीडि़ता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। न्यायालय ने थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। नगर कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामला न्यायालय के आदेश पर दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक दृष्टया मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन