फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पानी की निकासी के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, पथराव-फायरिंग

पानी की निकासी के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, पथराव-फायरिंग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
फोटो सहित........
विज्ञापन
- कविनगर थानाक्षेत्र के कैलाशपुरम में हुई घटना, लोगों में मची भगदड़ - सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना, मामले की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कविनगर थानाक्षेत्र के कैलाश पुरम में पानी की निकासी को लेकर हुए विवाद में बृहस्पविार को दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान फायरिंग व पथराव हुआ। एक पक्ष ने गोली चलाने का आरोप लगाया तो दूसरे पक्ष ने पथराव करने का आरोप लगाया। घटना के दौरान पथराव व फायरिंग देख लोगों में भगदड़ मच गई। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।................. कैलाशपुरम निवासी राजकुमार चौधरी बिजली के ठेके लेते हैं। बताया गया है कि राजकुमार चौधरी के पड़ोस में अंकित नामक युवक अपनी बहन और जीजा के साथ रहता है। बृहस्पतिवार को नाली में पानी की निकासी को लेकर राजकुमार चौधरी की पत्नी चुनमुन और अंकित में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद संघर्ष में तब्दील हो गया। चुनमुन पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग करने का आरोप लगाया। चुनमुन का कहना है कि गोली उनके कंधे को छूते हुए निकली। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी चुनमुन पक्ष पर पथराव करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
युवक पर हमला करते लोग कैमरे में हुए कैद........ चुनमुन पक्ष ने पुलिस को खोखा कारतूस दिया है, जबकि पुलिस ने फायरिंग की घटना से इन्कार किया है। पुलिस का कहना है कि मौके पर सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो सारी घटना उसमें कैद मिली। उसमें एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के युवक को दौड़ाकर पीट रहे हैं और उस पर पथराव कर रहे हैं। इस दौरान स्थानीय लोगों में भगदड़ मच गई। एसएचओ कविनगर नागेंद्र चौबे का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed