{"_id":"5f9185b68ebc3e9bc10497f3","slug":"ghaziabad1603372470","type":"story","status":"publish","title_hn":"शंभू दयाल कालेज के छह स्टाफ सहित 152 संक्रमित","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
शंभू दयाल कालेज के छह स्टाफ सहित 152 संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शंभू दयाल कालेज के छह स्टाफ सहित 152 संक्रमित
विज्ञापन
- अब तक 16277 हो चुके हैं संक्रमण मुक्त
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण की चपेट में 152 नए मरीज आए हैं। संक्रमण मुक्त हो चुके 77 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक 17562 मरीज संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 16277 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। 82 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। 1283 मरीजों का होम आइसोलेशन एवं अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
शासन द्वारा जारी किए आंकड़े में शंभूदयाल कालेज का छह स्टाफ, सैल टैक्स विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी, मोदीनगर में एक बुजुर्ग व आठ साल का पोता, अशोक विहार में दो भाई, इंदिरापुरी में मां-बेटा, सिल्वर सिटी के पास हनुमान मंदिर में दो साल की बच्ची व मां, मंडोल न्यू पीएचसी का दो स्टाफ, वैशाली सेक्टर चार में पति-पत्नी व बेटी, गौर ग्रीन एवेंस में छह साल की बहन व तीन साल का भाई, शांति नगर में मां व बेटी, रामनगर में सत्तर वर्षीय बुजुर्ग दंपति संक्रमण की चपेट में आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार संक्रमण की चपेट में आए दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में 91, गौतमबुद्धनगर में 16 और मेरठ में चार मरीजों का इलाज चल रहा है। अभी तक 5475 मरीजों का होम आइसोलेशन पूरा हो चुका है, जबकि 580 मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है।
रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 92 फीसद
संक्रमण की चपेट में आए मरीजों के स्वस्थ होने का परसेंटेज बढ़ गया है। 22 सितंबर को 82 फीसदी थी, लेकिन 22 अक्टूबर को बढकर 93 फीसद हो गया है।
----------
आशुतोष यादव
विज्ञापन