फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ग्राहक बनकर आया और मोबाइल चुराकर भाग गया

ग्राहक बनकर आया और मोबाइल चुराकर भाग गया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
- जांच के बावजूद पुलिस ने एक माह बाद दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन
- एक माह पूर्व संजयनगर में मोबाइल शॉप पर हुई वारदात माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। ग्राहक बनकर साथियों के साथ मोबाइल शॉप पर पहुंचा चोर शॉप से 14 हजार कीमत का मोबाइल चुराकर भाग गया। पीड़ित की सूचना पर कविनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच भी की, लेकिन तहरीर देने के बावजूद शॉप संचालक की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अफसरों से शिकायत करने के बाद कविनगर पुलिस ने एक माह बाद पीडि़त की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।..............
नंदग्राम निवासी प्रिंस कुमार संजय नगर सेक्टर-23 में प्रिंस जोन के नाम से मोबाइल शॉप चलाते हैं। उन्होंने चार महीने पहले ही अपनी शॉप खोली है। प्रिंस का कहना है कि गत 21 सितम्बर को सुबह करीब साढ़े 10 बजे शॉप पर एक के बाद एक 8 ग्राहक आए। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल थी। सभी लोग एक-एक कर के मोबाइल के अलग-अलग पार्ट्स मांगने लगे। जिससे वह उनकी बातों में उलझ गए और इसी दौरान उनमें से एक युवक 14 हजार रुपए का मोबाइल शॉप से चोरी कर भाग गया। शॉप पर अकेले होने की वजह से वह आरोपी युवक का पीछा नहीं कर पाए। प्रिंस का कहना है कि अगर वह आरोपी युवक का पीछा करते भी तो अन्य लोग उनकी दुकान से मोबाइल आदि लेकर भाग सकते थे, जिसकी वजह से उन्होंने आरोपी का पीछा नहीं किया। घटना के बाद प्रिंस ने पुलिस को सूचना दी। पुुलिस ने मौके पर आकर जांच पड़ताल भी की, लेकिन तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने एक माह तक उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। थाने और अफसरों के चक्कर काटने के बाद बुधवार रात पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज की। एसएचओ कविनगर नागेन्द्र चौबे का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed