फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पटाखे बेचने के आरोप में तीन गिरफ्तार

पटाखे बेचने के आरोप में तीन गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई का भी असर अवैध रूप से पटाखे बेचने वालों पर नहीं पड़ रहा है। बड़ी कार्रवाई के बाद भी पटाखे बेचे जा रहे हैं। टीलामोड़ पुलिस ने फर्रुखनगर में पटाखे बेचने जा रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन कट्टे पटाखे बरामद किए हैं।
एसएचओ टीलामोड़ रण सिंह ने बताया कि फर्रुखनगर के भारत सिटी के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान तीन युवक आते दिखे। पुलिस ने रोककर उनकी तलाश ली तो उनके पास से तीन कट्टों में पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी नफीस निवासी फर्रुखनगर, मोसिन निवासी मोहल्ली असालतपुर फर्रुखनगर और सलमान निवासी असालतपुर हैं। सभी के खिलाफ पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूर्व में तीन बार छापेमारी कर कई करोड़ के पटाखे बरामद कर नष्ट करा चुके हैं। इसके बाद भी लगातार चोरी छिपे पटाखे बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed