{"_id":"5f916b518ebc3e9bb604e2f9","slug":"ghaziabad1603365713","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में जागरूकता मुहिम का दिखने लगा असर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बाजार में जागरूकता मुहिम का दिखने लगा असर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार में जागरूकता मुहिम का दिखने लगा असर
विज्ञापन
- वसुंधरा वैशाली के जागरूक लोग लगातार साप्ताहिक बाजारों में चला रहे अभियान
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। वसुंधरा, वैशाली के साप्ताहिक बाजार में जागरूकता मुहिम चलाने का असर अब दिखने लगा है। इसी क्रम में सोमवार शाम पैठ बाजार वैशाली सेक्टर 6 और वसुंधरा सेक्टर १९ में स्वच्छ वैशाली वसुंधरा टीम द्वारा साफ सफाई, सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने और पॉलीथिन का प्रयोग करने के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। अभियान का असर रहा कि अगली सुबह जहां पहले हर बार बाजार के आस-पास कूड़े का अंबार लगा रहता था। वह कूड़े का ढेर बृहस्पतिवार को देखने को मिला। जागरूकता अभियान चलाने वाली टीम का कहना है कि सोमवार रात बाजार में अधिकतर लोगों ने मास्क पहने हुए थे। बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग भी देखने को मिली। वहीं बृहस्पतिवार सुबह सफाई वाले स्वयं ही पहुंच गए। एनके नेगी ने बताया कि बुधवार को जागरूकता मुहिम के दौरान उन लोगों ने बाजार के ठेकेदार से स्वच्छता विषय पर सहयोग का आग्रह किया था। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि बाजार में यदि साफ-सफाई और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होता है तो स्थानीय लोग यह बाजार नहीं लगने देंगे। जिसके बाद ठेकेदार ने साप्ताहिक बाजार में कोविड-19 के नियमों का पालन कराया और सुबह के समय भी साफ-सफाई के लिए ककर्मचारियों को भेजा।