फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बीए-बीकॉम में सबसे ज्यादा दाखिले, कॉलेजों में रही दाखिले को मारामारी

बीए-बीकॉम में सबसे ज्यादा दाखिले, कॉलेजों में रही दाखिले को मारामारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
बीए-बीकॉम में सबसे ज्यादा दाखिले, कॉलेजों में रही दाखिले को मारामारी
मिशन एडमिशन - फोटो : Amar Ujala
सबहेडः सीसीएसयू की स्नातक दूसरी मेरिट लिस्ट से दाखिला प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार, पहले दिन के मुकाबले दोगुना हुए दाखिले
विज्ञापन
- एमएमएच में बीए में 188, वीएमएलजी में 178, एसडी में बीए में 34 दाखिले हुए माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। सीसीएसयू के साथ 2020-21 में स्नातक पाठ्यक्रमों की दूसरी मेरिट लिस्ट से दाखिले प्रक्रिया अब रफ्तार पकड़ने लगी है। सीसीएसयू में पहले दिन के मुकाबले बुधवार को दोगुनी दाखिले हुए। सबसे ज्यादा दाखिले बीए और बीकॉम पाठ्यक्रम में हुए हैं। आने वाले दिनों में दाखिला प्रक्रिया और तेज होगी। एमएमएच महानगर के अधिकांश कॉलेजों में 50 फ़ीसदी से अधिक सीटें अभी खाली हैं।
स्नातक की दूसरी मेरिट लिस्ट से प्रवेश प्रक्रिया 26 अक्टूबर तक चलेगी। मंगलवार तक महानगर के सबसे बड़े एमएमएच डिग्री कॉलेज में बीए में 660 सीटों पर 188, बीकॉम में 400 सीटों पर 132 और बीएससी बायो-मैथ में 400 सीटों पर 183 दाखिले हुए हैं। एसडी डिग्री कॉलेज में बीए में 500 सीटों पर 36 और बीकॉम की 240 सीटों पर 29 दाखिले हुए हैं। वीएमएलजी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए में 460 सीटों पर 178 और बीकॉम में 160 सीटों पर 62 दाखिले हुए हैं। महानगर के इकलौते माननीय कांशीराम राजकीय डिग्री कॉलेज में बीए में 187 सीटों पर 51, बीकॉम में 80 सीटों पर 27 और बीएससी बायो-मैथ में 160 सीटों पर 18 दाखिले हुए हैं। एलआर पीजी कॉलेज साहिबाबाद में बीए में 560 सीटों पर 121 दाखिले, बीकॉम में 180 सीटों पर 19 और बीएससी में 240 सीटों पर 37 दाखिले हुए हैं। एमएम कॉलेज मोदीनगर में बीए में 287 सीटों पर 107, बीकॉम में 160 सीटों पर 109 और बीएससी में 180 सीटों पर 118 दाखिले हुए हैं। गिन्नी देवी पीजी कॉलेज में उससे ज्यादा बीए की 538 सीटों पर 296 दाखिले हुए हैं।
विज्ञापन
-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed