फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सभी अस्पतालों में बनाए जाएं पोस्ट कोविड हेल्प डेस्क: जिलाधिकारी

सभी अस्पतालों में बनाए जाएं पोस्ट कोविड हेल्प डेस्क: जिलाधिकारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
सभी अस्पतालों में बनाए जाएं पोस्ट कोविड हेल्प डेस्क: जिलाधिकारी
विज्ञापन
- कोरोना संक्रमण मुक्त होने के बाद मरीजों को हो रही है परेशानी माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिलाधिकारी ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर इलाज एवं कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड संक्रमण मुक्त हो चुके लोगों के लिए सभी अस्पतालों में पोस्ट कोविड-19 हेल्प डेस्क स्थापित की जाए, ताकि गरीब नागरिकों को मुफ्त इलाज कराने में सहायता दी जा सके। डीएम अजय शंकर पांडेय ने बताया कि गरीब वर्ग के लोगों का कोविड का इलाज नि:शुल्क कराया जा रहा है।
बुधवार को आयोजित बैठक में सीएमओ डा. एनके गुप्ता ने बताया कि कोरोना संक्रमण मुक्त होने के बाद रोगियों में खांसी, सांस फूलना, थकावट, भूख न लगना, खाने में तकलीफ, घबराहट, नींद न आना एवं अवसाद (डिप्रेशन) की शिकायतें प्राय: देखी जा रही है। उन्होंने बताया कि खांसी दूर करने को गरम पानी के गरारे एवं भांप लें। सांस फूलने पर गहरी सांस लेना एवं छोडऩा, धीरे-धीरे टहलें, सांस फूलने पर बोलते समय आराम से बोलें। उन्होंने बताया कि सीधे एवं पेट के बल लेट कर सांस लेने से पूरे फेफड़ों के वायु कोष्ठक खुल जाते हैं। इससे शरीर को ऑक्सीजन समुचित मात्रा में प्राप्त होती है। खाने में पौष्टिक एवं सुपाच्य भोजन लिया जाए। सिगरेट, शराब, तंबाकू का सेवन न करें। चाय, कॉफी एवं ज्यादा मिर्च-मसाले वाले भोजन न खाएं। नींद न आने एवं अवसाद में आराम के लिए सुबह-सुबह उठकर सरल एवं आराम दायक व्यायाम करें।
विज्ञापन
----------- आशुतोष यादव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed