{"_id":"5f9035a58ebc3e5fa3000fb7","slug":"ghaziabad1603286437","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष के लिए तीन व सचिव पद के पांच दावेदार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष के लिए तीन व सचिव पद के पांच दावेदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष के लिए तीन व सचिव पद के पांच दावेदार
विज्ञापन
- अध्यक्ष पद के लिए सभी प्रत्याशी लड़ चुके हैं चुनाव
- सचिव पद के एक एक प्रत्याशी का है अनुभव, छह नए
सात नवंबर को होगा चुनाव
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। सात नवंबर को होने वाले बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए अब संभावित प्रत्याशी पूरी तरह से ताल ठोकने में जुट गए हैं। अभी तक अध्यक्ष पद के लिए तीन व सचिव पद के लिए पांच संभावित प्रत्याशी सामने आए हैं। हालांकि मतदान और मतगणना सात नवंबर को होगी। नामांकन दो और तीन नवंबर को होगा। चार नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी, पांच नवंबर को प्रत्याशियों की अंतिम लिस्ट जारी होगी। अब अधिकांश अधिवक्ता चुनावी मोड में आ गए हैं। ज्यादातर अधिवक्ताओं ने केस की पैरवी के साथ ही अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील करना शुरू कर दिया है।
अभी तक अध्यक्ष पद के लिए पूर्व में अध्यक्ष रह चुके व पिछली वर्ष के प्रत्याशी नाहर सिंह यादव व मुनीश त्यागी चुनाव लड़ चुके हैं, जबकि डीजीसी रहते हुए करीब दस वर्ष पहले सत्यकेतु सिंह ने चुनाव लड़ा था। सचिव पद के लिए चार प्रत्याशी कपिल त्यागी, आभास त्यागी, ललित मोहन शर्मा और नितिन यादव पहली बार किस्मत आजमा रहे हैं, जबकि मनमोहन शर्मा को पहले भी चुनाव लड़ने का अनुभव रहा है।
चुनाव अधिकारी सुनील दत्त त्यागी ने बताया कि अभी तक लगभग 1900 अधिवक्ताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज हो चुके हैं, जबकि अभी और नाम जुड़ेंगे। कुल मतदाताओं के बारे में अंतिम सूची प्रकाशित होने के बाद ही तय हो पाएगा कि इस बार कितने मतदाता मतदान करेंगे। उन्होंने बताया कि तहसीलों में काम करने वाले ऐसे अधिवक्ता जिनका चैंबर कचहरी में भी है और वह एक साल के अंदर तहसील में मतदान कर चुके हैं, वह बार के चुनाव में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
----------
आशुतोष यादव