फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बेकाबू कंटेनर की टक्कर से पति की मौत, पत्नी-बेटा घायल

बेकाबू कंटेनर की टक्कर से पति की मौत, पत्नी-बेटा घायल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
- मसूरी थानाक्षेत्र नें हाईवे पर हुआ हादसा, केस दर्ज कर चालक की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
- दूसरे मामले में नगर कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद/मसूरी। मसूरी थानाक्षेत्र में कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी व बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, दूसरे मामले में नगर कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान न होने के कारण सिपाही ने केस दर्ज कराया है।............... भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव मुकीमपुर मंढैया निवासी प्रीति रावत का कहना है कि वह गत 19 अक्टूबर को वह गाजियाबाद जिला न्यायालय स्थित अपने चैंबर से घर जाने के लिए पति सुशील व बेटे वंश (12) के साथ बाइक से निकलीं। मसूरी थानाक्षेत्र में एनएच-9 स्थित बांके बिहारी डेंटल कॉलेज के पास पहुंचने से पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे कंटेनर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह, उनके पति व बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने उन्हें, पति व बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनके पति को मृत घोषित कर दिया गया। एसएचओ राघवेंद्र सिंह का कहना है कि महिला की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
-------------- सड़क हादसे में अज्ञात युवक की मौत, सिपाही ने कराया केस............ गाजियाबाद। नगर कोतवाली में तैनात सिपाही मानवेंद्र सिंह का कहना है कि गत 17 अक्टूबर की तड़के उनकी ड्यूटी पीसीआर-3 पर थी। सुबह के वक्त जीटी रोड स्थित भारत पेट्रोल पंप के सामने एक व्यक्ति घायल अवस्था में डिवाइडर पर पड़ा मिला। उसने बताया कि वह सड़क किनारे बैठा था, इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसके ऊपर हाथ व शरीर के अन्य हिस्से के ऊपर से गुजर गया। सिपाही मानवेंद्र सिंह का कहना है कि उन्होंने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सिपाही का कहना है कि अस्पताल लाने के दौरान युवक ने अपना नाम कल्लू निवासी छपरौला बताया था, लेकिन तस्दीक करने पर इस नाम के व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी। सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed