फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दूसरी मेरिट लिस्ट से पहले दिन धीमी रही दाखिले प्रक्रिया

दूसरी मेरिट लिस्ट से पहले दिन धीमी रही दाखिले प्रक्रिया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
दूसरी मेरिट लिस्ट से पहले दिन धीमी रही दाखिले प्रक्रिया
एमएमएच डिग्री कॉलेज में मेरिट लिस्ट में नाम देखते विद्यार्थी - फोटो : Amar Ujala
सबहेडः सीसीएसयू की स्नातक दूसरी मेरिट लिस्ट ने दी विद्यार्थियों को राहत, पहले दिन कॉलेजों में हुए गिने-चुने प्रवेश
विज्ञापन
- मेरिट लिस्ट में 10 फ़ीसदी तक की कटौती, 26 अक्टूबर तक होंगे दाखिले माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। सीसीएसयू के साथ 2020-21 में स्नातक पाठ्यक्रमों की दूसरी मेरिट लिस्ट से दाखिले की प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो गई। मेरिट में 10 फ़ीसदी तक की हुई कटौती ने विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी। सोमवार को विद्यार्थियों का अधिकांश समय रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने में बीता। इसी के चलते पहले दिन दाखिलों की संख्या कम रही।
दूसरी मेरिट लिस्ट से विद्यार्थी 26 अक्टूबर तक दाखिला ले सकेंगे। सोमवार तक महानगर के सबसे बड़े एमएमएच डिग्री कॉलेज में बीए में 660 सीटों पर 174, बीकॉम में 400 सीटों पर 124 और बीएससी बायो-मैथ में 400 सीटों पर 181 दाखिले हुए हैं। एसडी डिग्री कॉलेज में बीए में 500 सीटों पर 32 और बीकॉम की 240 सीटों पर 28 दाखिले हुए हैं। वीएमएलजी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए में 460 सीटों पर 160 और बीकॉम में 160 सीटों पर 56 दाखिले हुए हैं। महानगर के इकलौते माननीय कांशीराम राजकीय डिग्री कॉलेज में बीए में 187 सीटों पर 42, बीकॉम में 80 सीटों पर 24 और बीएससी बायो-मैथ में 160 सीटों पर 14 दाखिले हुए हैं। एलआर पीजी कॉलेज साहिबाबाद में बीए में 560 सीटों पर 90 दाखिले, बीकॉम में 180 सीटों पर 16 और बीएससी में 240 सीटों पर 28 दाखिले हुए हैं। एमएम कॉलेज मोदीनगर में बीए में 287 सीटों पर 90, बीकॉम में 160 सीटों पर 102 और बीएससी में 180 सीटों पर 118 दाखिले हुए हैं। गिन्नी देवी पीजी कॉलेज में बीए की 538 सीटों पर 286 दाखिले हुए हैं।
विज्ञापन
-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed