फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   नॉर्दर्न पेरीफेरल रोड की दिल्ली-मेरठ हाईवे से कनेक्टिविटी की बड़ी बाधा दूर

नॉर्दर्न पेरीफेरल रोड की दिल्ली-मेरठ हाईवे से कनेक्टिविटी की बड़ी बाधा दूर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
नॉर्दर्न पेरीफेरल रोड की दिल्ली-मेरठ हाईवे से कनेक्टिविटी की बड़ी बाधा दूर
बापूधाम बापूधाम योजना में जीडीए को एक दशक बाद मिला मुख्य मार्ग की जमीन पर कब्जा - फोटो : Amar Ujala
सबहेडः गोविंदपुरम में पीएसी के पीछे योजना की ओर जाने वाले विवादित मार्ग पर जीडीए को मिला कब्जा
विज्ञापन
- पहले स्वर्णजयंतीपुरम सामुदायिक केंद्र के पीछे से होकर जाना पड़ता था मधुबन बापूधाम - बड़े वाहनों की आवाजाही में अब नहीं पड़ेगा व्यवधान, योजना में रहने वालों को मिली राहत माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। एनएच-9 को सीधे दिल्ली-मेरठ हाईवे से जोड़ने वाले नॉर्दन पेरीफेरल रोड (एनपीआर) की एक और रुकावट दूर हो गई है। गोविंदपुरम गौड़ होम्स सोसायटी से मधुबन बापूधाम योजना की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर जीडीए को 10 सालों बाद करीब 300 मीटर रोड पर कब्जा मिल गया है। इससे अब छोटे-बड़े वाहन स्वर्णजयंतीपुरम सामुदायिक केंद्र के पीछे से घूमकर जाने की बजाए सीधे योजना की विभिन्न पॉकेटों में जा सकेंगे। इससे मधुबन बापूधाम योजना के कांशीराम आवास, एलआईजी आवास, एमआईजी, समाजवादी आवास सहित बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिलेगा। लोग अब हापुड़ रोड से गौड़ होम्स होते हुए बगैर किसी रूकावट के मधुबन बापूधाम योजना में आ जा सकेंगे। बता दें कि गोविंदपुरम स्थित पीएसी वाहिनी कैंपस के पीछे मधुबन बापूधाम योजना की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर जीडीए को करीब 300 मीटर जमीन पर कब्जा नहीं मिला था।
विज्ञापन
मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के चलते लोगों के साथ वाहनों को स्वर्णजयंतीपुरम सामुदायिक केंद्र के पीछे से बनाए गए सिंगल लेन वैकल्पिक मार्ग से आना जाना पड़ता था। सबसे ज्यादा परेशानी बड़े वाहनों को आने जाने में उठानी पड़ती थी। दूसरी और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए वैकल्पिक मार्ग सुरक्षित नहीं था। वैकल्पिक मार्ग सुनसान होने के कारण लोगों से लूट की कई घटनाएं हुई थीं। ऐसे में स्थानीय लोग लंबे समय से मुख्य मार्ग खुलवाने की मांग कर रहे थे। कोर्ट की ओर से राहत मिलते ही जीडीए ने मार्ग को खोल दिया है। ऐसे में लोगों के साथ छोटे बड़े वाहन अब मधुबन बापूधाम योजना में आ जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
---------------------- एक माह में दूसरी कनेक्टिविटी से हजारों लोगों को राहत मधुबन बापूधाम योजना के साथ नॉर्दर्न पेरीफेरल रोड के निर्माण का काम अब और रफ्तार से पकड़ेगा। एक माह के अंदर लोगों को दूसरी बड़ी राहत मिली है। इससे पहले जीडीए ने हापुड़ रोड हरसांव पुलिस लाइन से सीधे मधुबन बापूधाम योजना और फिर दिल्ली-मेरठ हाईवे को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का निर्माण कार्य पूरा किया था। हरसांव पुलिस लाइन के सामने से जाने वाली मुख्य सड़क का निर्माण होने से मधुबन बापूधाम योजना के साथ रोड से सटी आधा दर्जन कॉलोनियों के लोगों को बड़ी राहत मिली है।इस सड़क का निर्माण होने से अब मधुबन बापूधाम की विभिन्न पॉकेट तक कनेक्टिविटी आसान हो गई है।
--------------- मधुबन में कई गांव और सोसाइटी के लोगों को मिली राहत मधुबन बापूधाम में पीएसी वाहिनी कैंपस के पीछे से योजना की ओर जाने वाली मुख्य रोड का निर्माण होने से मधुबन में विभिन्न योजना और आसपास के गांव के लोगों को राहत मिली है। कांशीराम आवास योजना, एलआईजी आवास, ईडब्ल्यूएस के साथ मटियाला और उसके आसपास के गांव के लोग इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। ऐसे में लोगों को अब स्वर्णजयंती शपुरम सामुदायिक केंद्र के पीछे से घूम कर नहीं जाना होगा। -------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed