फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   इंस्टाग्राम पर खाने का विज्ञापन देख किया क्लिक, ५० हजार निकले

इंस्टाग्राम पर खाने का विज्ञापन देख किया क्लिक, ५० हजार निकले

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर पांच निवासी रिटायर्ड असिस्टेंट इंजीनियर के खाते से शातिर ठगों ने ५० हजार रुपये निकाल लिए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर खाने का विज्ञापन देखकर दिए गए नंबर पर कॉल कर रेट पूछा। इसके बाद उनके मोबाइल पर एक लिंक आया। लिंक पर क्लिक करते ही उनके खाते से रुपये निकल गए। उन्होंने इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वसुंधरा सेक्टर पांच में वीके त्यागी परिवार के साथ रहते हैं। वह बीईएल कंपनी से असिस्टेंट इंजीनियर के पद से रिटायर्ड हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खाने का विज्ञापन देख रहे थे। इस दौरान उन्होंने विज्ञापन में दिए गए नंबर पर कॉल कर खाने की थाली का रेट पूछा। इसके बाद उनके मोबाइल पर एक लिंक आया। उस लिंक में डिटेल भरनी थी। वह लिंक को ओपन कर अपनी डिटेल भर रहे थे। इसके बाद उनके मोबाइल पर एक के बाद एक कई मैसेज आए। मैसेज खोलकर देखा तो वह दंग रह गए। उनके खाते से ५० हजार रुपये निकल गए थे। उन्होंने उस नंबर पर कॉल किया लेकिन काल नहीं लगा। इसके बाद पीडि़त ने इंदिरापुरम थाने पहुंचकर तहरीर दी। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। नंबर के आधार पर आरोपी की डिटेल खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed