फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   छह माह से बंद है पिथौरागढ़ की फ्लाइट, लोग रोज पूछते हैं कब होगी शुरू

छह माह से बंद है पिथौरागढ़ की फ्लाइट, लोग रोज पूछते हैं कब होगी शुरू

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
छह माह से बंद है पिथौरागढ़ की फ्लाइट
विज्ञापन
- एयरलाइन कंपनी की ओर से एयरपोर्ट अथॉरिटी को भी नहीं दी जा रही कोई रिपोर्ट - लॉक डाउन के बाद से केवल हुबली की फ्लाइट है ऑपरेशनल माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ की फ्लाइट पिछले छह माह से बंद पड़ी है। यह कब शुरू होगी इसकी जानकारी एयरपोर्ट अथॉरिटी को भी नहीं। फिलहाल हिंडन  एयरपोर्ट से केवल हुबली के लिए सप्ताह में चार दिन फ्लाइट है। वहीं पिथौरागढ़ वाली फ्लाइट कब से शुरू होगी इसको लेकर लोग आए दिन एयरपोर्ट पर फोन करके पूछते रहते हैं।
हिंडन एयरपोर्ट की डायरेक्टर शोभा भारद्वाज ने बताया कि एविशन कंपनी की तरफ से तकनीकी कारणों का हवाला दिया गया है। सर्विस रिस्टोर कब होगी, हमारे पास इसकी सूचना नहीं है। फ्लाइट ऑपरेशनल नहीं है तो एयरलायंस कंपनी के स्टाफ भी एयरपोर्ट पर नहीं आते, ऐसे में कोई जानकारी ही नहीं है। हिंडन एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के बीच शुरू हुई सर्विस मिड मई से बंद है। उस समय पिथौरागढ़ और हुबली की उड़ान शुरू हुई थी लेकिन तकनीकी कारणों का हवाला देकर दोनों सेवाएं रोक दी गई। लॉकडाउन के दौरान यह सर्विस करीब दो महीने तक बंद रही। उसके बाद हुबली के बीच उड़ान सेवा दोबारा शुरू कर दी गई। वहीं पिथौरागढ़ जाने वाले लोग लगातार एयरपोर्ट पर फोन और सोशल मीडिया के जरिए संपर्क साध रहे हैं कि फ्लाइट कब से शुरू होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed