{"_id":"5f8ec3f78ebc3eefba412c1e","slug":"ghaziabad1603191799","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्टल से फायरिंग, गांव से उजाड़ने की दी धमकी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पिस्टल से फायरिंग, गांव से उजाड़ने की दी धमकी
विज्ञापन
- कविनगर क्षेत्र के गांव रजापुर में निवासी व्यक्ति ने लगाया आरोप
विज्ञापन
- पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
गाजियाबाद। कविनगर थानाक्षेत्र के गांव रजापुर निवासी हिमांशु सांगवान ने पड़़ोस में रहने वाले राजेश चौधरी पर पिस्टल दिखाकर हत्या करने तथा गांव से उजाडऩे की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीडि़त का कहना है कि आरोपी ने दो बार उनकी तरफ पिस्टल से फायरिंग भी की। पीड़ित की तहरीर पर कविनगर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।.........
रजापुर निवासी हिमांशु सांगवान का कहना है कि राजेश चौधरी उनके परिवार से रंजिश रखता है। वह दबंग किस्म का व्यक्ति है और हर वक्त मारपीट-झगड़े पर उतारू रहता है। आरोप है कि पूर्व में दो बार राजेश चौधरी पिस्टल से गोलियां चला चुका है। वह कहता है कि उन्हें गांव में नहीं रहने देगा। हिमांशु का आरोप है कि गत 16 अक्टूबर की रात करीब सवा 10 बजे राजेश ने उनके भाई मनीष की कनपटी पर तमंचा तान दिया और गांव न छोड़ऩे पर जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त का कहना है कि आरोपी की धमकी से उनका परिवार दहशत में है। हर वक्त अनहोनी घटना घटित होना का डर सताता रहता है। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर सुरक्षा की गुहार लगाई। एसएचओ कविनगर नागेंद्र चौबे का कहना है कि आरोपी राजेश चौधरी के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन