{"_id":"5f8c493a8ebc3e9bb02fe0c0","slug":"ghaziabad1603029306","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह घंटे तक डासना जेल व मसूरी में रही विद्युत आपूर्ति ठप","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
छह घंटे तक डासना जेल व मसूरी में रही विद्युत आपूर्ति ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह घंटे तक डासना जेल व मसूरी में रही विद्युत आपूर्ति ठप
विज्ञापन
- टैपिंग कर चलाया जा रहा है बिजली घर
- मसूरी।33/11 एचआरएम बिजली घर डासना को उद्योग कुंज बिजली घर को भी टैपिंग करके चलाए जाने के कारण रविवार को एक बार फिर मसूरी तथा जेल परीक्षेत्र में लगभग 6 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। जिससे उपभोक्ताओं में भारी रोष व्याप्त रहा।एनएच नौ स्थित उद्योग कुंज बिजली घर पर फॉल्ट आने के कारण ही विगत माह 21 सितंबर को भी 12 घंटे आपूर्ति बाधित रही थी।एचआरएम बिजलीघर डासना से ही अति संवेदनशील जिला कारागार सहित मसूरी ,एनटीपीसी रोड, जाफर कालोनी, करीम कालोनी, जाकिर कालोनी, मुगल गार्डन तथा रफीकाबाद की रविवारा को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। लगभग दो माह पूर्व उद्योग कुंज फीडर पर गड़बड़ी होने के कारण गाजियाबाद के लालकुआं पारेषण ईकाई से एचआरएम डासना बिजली की लाईन में उद्योग कुंज बिजलीघर को टैपिंग करके अस्थाई रूप से चलाया जा रहा है। परंतु कई माह बीतने पर भी उस लाइन को दुरुस्त नहीं कराया गया। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि गलत तरीके से टैपिंग कर आज तक चल रहा है।
---------------
रविवार को एचआरएम डासना बिजलीघर से समूचे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप रहने का कारण उद्योगकुंज फीडर द्वारा शटडाउन लिया जाना है। हालांकि किसी लाइन से टैपिंग करके दूसरी लाइन पर जोड़ना विद्युत नियामक विभाग के नियम के विरुद्ध है।
दयाराम, एसएसओ एचआरएम डासना बिजलीघर
--------------
उद्योगकुंज फीडर का मुख्य विद्युत नियंत्रक जल गया है। एक-दो दिन में उस फाल्ट को ठीक करा दिया जाएगा। परंतु उद्योग कुंज बिजलीघर को एचआरएम डासना की लाइन से अभी तक नहीं हटाया गया है। जिस कारण अक्सर एचआरएम डासना की विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
मनोज कुमार शर्मा, एसडीओ
---------------