{"_id":"5f8c3c4f8ebc3e9bbf6b3d3c","slug":"ghaziabad1603025999","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सौ पथ विक्रेताओं का योजना में हुआ पंजीकरण","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पांच सौ पथ विक्रेताओं का योजना में हुआ पंजीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच सौ पथ विक्रेताओं का योजना में हुआ पंजीकरण
विज्ञापन
संंवाद न्यूज एजेंसी
लोनी ।
बलराम नगर कालोनी के स्टेट बैंक में रविवार को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन के लिए कैंप लगाया गया। इसमें पथ विक्रेताओं को योजना से लाभांवित करने के लिए पंजीकरण कराया। प्रक्रिया पूरी करने के बाद लोगों के खाते चालू किए गए। उन्हें जल्द ही पैसे देकर लाभांवित करने का भरोसा दिया गया।
जिला नगरीय विकास अभिकरण शहर मिशन प्रबंधक कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने आर्थिक तंगी से जूझ रहे पंंजीकृत पथ विक्रेताओं और फेरी वालों को आर्थिक मदद के लिए योजना शुरू की है। जिसमें पथ विक्रेताओं को दस हजार रुपये तक का ऋण आसान किस्तों में बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि स्वनिधि योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता छोटे व्यापारियों के लिए काफी मददगार साबित होगी। स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक अरूण कुमार बक्शी के मुताबिक कैंप लगाकर पथ विक्रेताओं के खाते में जल्द ही पैसा डाला जाएगा। इस बीच अरूण कुमार बक्शी, विकास मित्रा, पूजा लाल, चंद्रशेखर, अरनेश आदि मौजूद रहे।
--------------------------
विज्ञापन