{"_id":"5f8c3b4f8ebc3e9bbf6b3d39","slug":"ghaziabad1603025743","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले से युवक का शव बरामद","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
नाले से युवक का शव बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। थाना विजयनगर क्षेत्र के नाले से युवक का शव बरामद हुआ। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव बरामद होने से जहां लोगों में सनसनी फैल गई,वही मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक का शव संतोष मेडिकल कॉलेज के निकट स्थित नाले में पड़ा हुआ है। शव बरामद होने से लोगों में सनसनी फैल गई और थोड़ी ही देर में मौके पर भीड़ लग गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकाल कर आसपास के लोगों से उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। आशंका है कि युवक की हत्या कर शव को नाले में फेंका गया है। थाना प्रभारी महावीर सिंह चौहान का कहना है कि शव कई दिन पुराना लग रहा है। मृतक की उम्र करीब 40 साल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन