फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   चलती कार में लगी आग चालक और दो लोगों ने कूदकर बचाई जान

चलती कार में लगी आग चालक और दो लोगों ने कूदकर बचाई जान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र में चलती स्कॉर्पियो में आग लग गई। इससे स्कॉर्पियो में बैठे चालक समेत दोनों लोगों में हड़कंप मच गया और उन्होंने कूद कर अपनी जान बचाई। उधर आग लगने की जानकारी मिलने पर जमकर विभाग से गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने से गाड़ी पूरी तरह से जल गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। जांच पड़ताल जारी है।
दिल्ली निवासी अब्दुल बहाव अपने एक साथी के साथ स्कॉर्पियो से जा रहा था। जैसे ही स्कॉर्पियो दौलतपुरा फ्लाईओवर के निकट पहुंची तो उसमें अचानक आग लग गई। इससे एकाएक कार सवार दोनों लोगों में हड़कंप मच गया और उन्होंने किसी तरह स्कॉर्पियो से कूदकर अपनी जान बचाई। इसके साथ ही आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलने पर दमकल विभाग से एक गाड़ी मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने पानी की तेज बौछार कर आग पर 10 मिनट में काबू पा लिया, लेकिन इससे पहले कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी है। तहकीकात की जा रही है। इसके बाद आग लगने के सही कारणों का पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed