{"_id":"5f8873428ebc3ec5ef030a25","slug":"ghaziabad1602777922","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिशन आरोपी ने बिजली तार चोरी में लिया है नाम, निष्पक्ष हो जांच","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
रंजिशन आरोपी ने बिजली तार चोरी में लिया है नाम, निष्पक्ष हो जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर।औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव ईलना में बीते दिनों बिजली तार चोरी के मामले में एक युवक को रंजिशन फंसाने का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़त परिजनों ने एसएसपी को शिकायती पत्र व शपथ पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है
विज्ञापन
गौरतलब है कि गत २७ अगस्त की देर रात को औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव ईलना के जंगल से १८ बिजली खंभों से तार चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने मामले में जेई की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई थी। बाद में पुलिस ने मामले में तीन आरोपी कल्लू पुत्र देवीशरण निवासी गांव बालका थाना औरंगाबाद, धनेश पुत्र स्वराज सिंह निवासी गांव रवानी कटीरी थाना नरसेना और रिंकू पुत्र अमरपाल निवासी गांव हाजीपुर थाना स्याना को दबोच कर मामले का राजफाश कर दिया था। साथ ही आरोपियों के पास से चोरी का माल आदि बरामद किया गया था। साथ ही पुलिस ने मामले में आरोपी रोहित, मोनू, चेतन और बाबूद्दीन को मुठभेड़ के उपरांत फरार दिखाया था। वहीं, हाजीपुर निवासी आरोपी चेतन पंडित के परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव निवासी पकड़े गए आरोपी रिंकू ने उनके पुत्र का रंजिशन नाम लिया था। इस कारण पुलिस उसे भी आरोपी मान रही है। परिजनों व ग्रामीणों ने मंगलवार को एसएसपी को शिकायती पत्र व शपथ पत्र सौंपे। जिसमें उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। जिस पर एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने थाना पुलिस को निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन