{"_id":"5f8873398ebc3e9b765b68f4","slug":"ghaziabad1602777913","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवर ने किया दुष्कर्म, ससुर पर छेड़छाड़ का लगा आरोप","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
देवर ने किया दुष्कर्म, ससुर पर छेड़छाड़ का लगा आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी विवाहिता के साथ देवर द्वारा दुष्कर्म किए जाने और ससुर द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़ता ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही ससुरालीजनों पर दहेज की खातिर उत्पीडऩ करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने नगर कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि उसका निकाह नगर के ही एक मोहल्ला निवासी युवक नवेद हसन पुत्र नाजिम के साथ वर्ष २०१९ में हुआ था। निकाह में मायके पक्ष ने हैसियत से अधिक दहेज दिया था। लेकिन, ससुरालीजन उससे खुश नहीं थे। वह दहेज के रूप में कार व नगदी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पीडि़ता का उत्पीडऩ किया जा रहा था। आरोप है कि उसके साथ उसके ससुर ने पूर्व में कई बार छेड़छाड़ भी की थी। वहीं, बीते दिनों जब पीडि़ता अपने ससुराल में अकेली मौजूद थी। उस दौरान उसका देवर उसके कमरे में घुस आया और डरा धमकाकर पीडि़ता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। पीडि़ता ने अपने पति पर भी अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने इस बाबत जब ससुरालीजनों से शिकायत की तो उल्टा उस पर ही गंभीर आरोप लगाते हुए मारपीट की और हत्या की कोशिश भी की। नगर कोतवाल अखिलेश कुुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच कर राजफाश कर दिया जाएगा
विज्ञापन