{"_id":"5f8873218ebc3e9bea14e61d","slug":"ghaziabad1602777889","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा जिलाध्यक्ष और असपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पर दर्ज हुई एफआईआर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बसपा जिलाध्यक्ष और असपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पर दर्ज हुई एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर।बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ नगर कोतवाली में आचार संहिता उल्लंघन और कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। बसपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ उडऩ दस्ता टीम ने और असपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ एक कांस्टेबल ने मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
नगर कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उडऩ दस्ता टीम प्रभारी मजिस्ट्रेट देवेंद्र कुमार सिंह ने बसपा पार्टी कार्यालय पर छापेमारी की थी। जहां जिलाध्यक्ष सतीश सागर अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ अपने कार्यालय पर बैठक कर रहे थे। टीम ने पहुंचकर बैठक की अनुमति मांगी, लेकिन अनुमति नहीं दिखाई गई। वहीं, आरोप यह भी है कि बैठक में न तो शारीरिक दूरी का पालन किया जा रहा था और न ही मास्क लगाए हुए थे। जिसके बाद पुलिस ने बसपा कार्यालय की वीडियोग्राफी भी की। इसके बाद पुलिस ने उडऩ दस्ता टीम प्रभारी मजिस्ट्रेट देवेंद्र कुमार की तरफ से बसपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन के तहत धारा 188 में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसी तरह से पुलिस को सूचना मिली कि असपा कार्यालय पर भी बैठक चल रही है। जिसके चलते यहां पर नगर कोतवाली का सिपाही भारत पहुंचा और वीडियोग्राफी की। असपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र शेखर आजाद बैठक करते हुए मिले। सिपाही भारत की तरफ से चंद्र शेखर आजाद के खिलाफ भी धारा 188 और संक्रमण फैलाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन