फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बैनामा कराने के नाम पर 31.42 लाख रुपये की ठगी

बैनामा कराने के नाम पर 31.42 लाख रुपये की ठगी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 09:34 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर।देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के साथ कुछ शातिर दबंगो ने जमीन का बैनामा कराने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर ली। पीडि़त ने रूपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे हत्या की धमकी दी है। नगर कोतवाली पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव हीरापुर निवासी सोदान सिंह पुत्र स्व. होतीलाल ने नगर कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि बीते दिनों उसकी मुलाकात बिसंबर पुत्र हरीशचंद, भरत पुत्र हरीशचंद, माया देवी पत्नी हरीशचंद आर रवि कुमार पुत्र राजेंद्र निवासी गांव सैमली थाना कोतवाली देहात से हुई थी। आरोपियों के साथ पीडि़त ने एक जमीन का सौदा 31.42 लाख रुपये में किया था। आरोपियों ने 27 जुलाई को सब रजिस्ट्रार कार्यालय में बैनामा करने की बात कही थी। लेकिन, समय रहते आरोपियों ने उसे बैनामा नहीं किया। गत 14 अक्तूबर को आरोपियों ने रजिस्ट्रार कार्यालय परिसर में पीडि़त से अभद्रता की। साथ ही रुपये वापस मांगने पर हाथापाई करते हुए हत्या की धमकी दी है। आरोपियों ने न तो उसे रूपये वापस किए हैं और न ही बैनामा किया है। जबकि, पीडि़त के ३१.४२ लाख रुपये धोखाधड़ी कर हड़प लिए हैं। नगर कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed