फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   हरि सिंह ने रोमांचक मुकाबले में हरियाणा एकेडमी को दी मात

हरि सिंह ने रोमांचक मुकाबले में हरियाणा एकेडमी को दी मात

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
हरि सिंह ने रोमांचक मुकाबले में हरियाणा एकेडमी को दी मात
विज्ञापन
- तीन विकेट से मैच जीत हरि सिंह के सलील को मैन ऑफ दी मैच की ट्रॉफी माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद।  स्पोर्ट्स सन बीआर शर्मा मेमोरियल क्रिकेट लीग में बृहस्पतिवार को हरि सिंह एकेडमी ने हरियाणा एकेडमी को तीन विकेट से करारी शिकस्त दी। हरियाणा एकेडमी ने 39.3 ओवर में 208 रन बनाकर लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा कर हरि सिंह ने 39वें ओवर की पांचवी गेंद पर चौक्का लगाकर 209 रन के साथ मैच जीत लिया। विजेता टीम के सलील को मैन ऑफ दी मैच की ट्रॉफी मिली। मोहन मिकिंस मैदान पर टॉस जीतकर हरि सिंह ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। हरियाणा एकेडमी से ओपनर विवेक (35) ने अच्छी शुरुआत दी। लेकिन दूसरे छोर से मयंक चार रन पर कैच दे बैठे। कपिल ने सर्वाधिक 41 रन बनाकर टीम को मजबूती दी। मगर टीम से देवेंद्र 18, हर्षित 21, साहिल 22 और सामंत भी 22 रन की पारी खेल सके। हरि सिंह के बॉलर रजत ने 47 रन पर तीन विकेट चटकाईं। शानू को 18 रन देकर दो विकेट की सफलता मिली। 
विज्ञापन
जवाब में उतरी हरि सिंह के सलील मल्होत्रा के शानदार नाबाद (87) रनों की पारी खेलकर टीम की जीत पक्की कर दी। उनका साथ प्रगम शर्मा ने 59 रन से दिया। मनीष 14 रन और मानव 25 रन का योगदन दे सके। इनकी बदौलत टीम ने 39.5 ओवर में 209 रन बनाकर तीन विकेट से मैच जीत लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
-------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed