{"_id":"5f882fc08ebc3e9bb744c0fe","slug":"ghaziabad1602760640","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे पड़ी यूनीपोल काटने के दौरान झुग्गियों में लगी आग","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सड़क किनारे पड़ी यूनीपोल काटने के दौरान झुग्गियों में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। मोहननगर स्थित रेलवे फ्लाईओवर के नीचे बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे अचानक दो झुग्गियों में आग लग गई। कुछ मजदूरों द्वारा गैसकटर से यूनीपोल काटने के दौरान यह आग लगी। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने से कोई हताहत नहीं हुआ है।
मूलरूप से मध्यप्रदेश के रहने वाले गुड्डू मोहननगर रेलवे फ्लाईओवर के नीचे झुग्गी में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते हैं। वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार को कुछ मजदूर झुग्गी के पास गैस कटर से यूनीपोल काट रहे थे। इस दौरान चिंगारी झुग्गी पर पड़ गई। देखते ही देखते दो झुग्गियों में आ लग गई। आग लगने के दौरान अंदर से दो बच्चे और महिलाएं बाहर निकलकर भागे। इस दौरान खुद ही पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना पाकर दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दोनों झुग्गियां जलकर खाक हो चुकी थीं। सीएफओ सुनील सिंह ने बताया कि दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया है। आग से कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन