{"_id":"5f882fb38ebc3e9bc03f52ac","slug":"ghaziabad1602760627","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस में गुड़िया के आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने को निकाला जुलूस","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
हाथरस में गुड़िया के आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने को निकाला जुलूस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस में गुड़िया के आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने को निकाला जुलूस
विज्ञापन
- साहिबाबाद समेत विभिन्न इलाकों में किया विरोध
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद।
हाथरस में गुड़िया के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने को लेकर बृहस्पतिवार को सीपीआईएम ने साहिबाबाद व अन्य इलाकों में जुलूस मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया। वहीं मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के अवकाश प्राप्त जजों से कराने की मांग की।
सीपीआईएम के जिला सचिव बीएस चौहान ने बताया कि हाथरस में गुड़िया के साथ आरोपियों ने निंंदनीय घटना को अंजाम दिया है। इससे समाज काफी भयभीत हो चुका है। ऐसी घटनाएंं प्रदेश में कानून व्यवस्था की भी पोल खोल रही हैं। कार्यकर्ताओं ने सुबह दस बजे से झंडापुर कार्यालय से लेकर कड़कड़ मॉडल और अन्य इलाकों से होते हुए जुलूस मार्च निकाला। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने प्रेम नगर, मुस्ताफाबाद लोनी समेत अन्य इलाकों में विरोध जाहिर किया। इस बीच ईश्वर त्यागी, नीरु सिंह सेंगर, राजेश तिवारी, रविन्द्र कुमार, देवीदीन, गीता देवी, दर्शनी देवी, सुनीला देवी, जाबिर कुरैशी, मंजूर अहमद, सलीम, सईद खां मौजूद रहे।
----------------------------
सुमित कुमार
विज्ञापन