फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सुरक्षा के लिए अब ज्वैलर्स रखेंगे लाइसेंसी हथियार

सुरक्षा के लिए अब ज्वैलर्स रखेंगे लाइसेंसी हथियार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षा के लिए अब ज्वैलर्स रखेंगे लाइसेंसी हथियार
विज्ञापन
- स्वर्णकार संघ व हिंडन पार सर्राफा व्यापार एसोसिएशन की हुई बैठक - साहिबाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक के साथ हुई सुरक्षा पर चर्चा माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद।  जनपद में सर्राफा व्यापारियों के साथ बढ़ती घटनाओं को लेकर अब ज्वैलर्स कारोबारियों को लाइसेंसी हथियार बनवाने होंगे। बुधवार को वर्ल्ड स्क्वॉयर मॉल में साहिबाबाद स्वर्णकार संघ एवं हिंडन पार सर्राफा व्यापार एसोसिएशन की थाना प्रभारी निरीक्षक के साथ बैठक हुई। जहां जूलरी कारोबारियों को दुकान और शोरूम में हूटर लगाने, गार्ड की तैनात करने व सीसीटीवी कैमरे लगवाने, रात आठ बजे तक दुकानें बंद करने समेत सुरक्षा इंतजाम करने पर चर्चा हुई। 
हिंडन पार सर्राफा व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष नकुल वर्मा ने बताया कि एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर साहिबाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक विष्णु कौशिक के साथ ज्वैलर्स कारोबारियों की मीटिंग हुई। इसमें एसएचओ ने सभी स्वर्णकारों को निर्देश दिए कि वे अपनी दुकानें, शोरूम और कॉम्पलेक्स में सीसीटीवी कैमरे लगवाकर गार्ड की तैनाती करें। इसके अलावा विभिन्न परिस्थिति से निपटने के लिए सर्राफा व्यापारियों के भी लाइसेंसी हाथियार बनवाए जाएं। सबसे मुख्य बात की सभी प्रतिष्ठानों में व्यापारियों को सेंसर हूटर लगवाने होंगे। इस बीच सर्राफा व्यापारियों ने थाना प्रभारी निरीक्षक के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा व उनके समाधान की मांग की। थाना प्रभारी ने कहा कि सभी व्यापारी त्योहारी सीजन के अलावा सभी दिनों में अपनी दुकान-प्रतिष्ठानों को रात आठ बजे तक बंद कर दें। बैठक में  सोनू वर्मा, संजय वर्मा, स्पर्श गुप्ता ,आशीष वर्मा, सौरव वर्मा, सचिन वर्मा, सुनिल गुप्ता, फिरोज अली, उमेश वर्मा , प्रमोद वर्मा, सौरव ,बीनू, प्रमोद वर्मा, राहुल वर्मा, अमित आहूजा, दीपक व रवि वर्मा मौजूद रहे। 
विज्ञापन
------------------------- सुमित कुमार 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed