फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   गोद लिए गांव में कार्यों की इंजीनियरिंग कॉलेजों को देनी होगी रिपोर्ट

गोद लिए गांव में कार्यों की इंजीनियरिंग कॉलेजों को देनी होगी रिपोर्ट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
गोद लिए गांव में कार्यों की इंजीनियरिंग कॉलेजों को देनी होगी रिपोर्ट
एकेटीयू - फोटो : Amar Ujala
्सबहेडः एकेटीयू ने 20 अक्टूबर तक सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों से मांगा गोद लिए गांव में कार्यों का विस्तृत ब्यौरा
विज्ञापन
- महानगर के एकेजी, आरकेजीआईटी सहित अन्य कालेज ने कई गांव लिए हैं गोद - गांव में किए गए सामाजिक कार्यों की फोटो सहित देनी होगी पूरी जानकारी माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। एकेटीयू से संबद्ध इंजीनियरिंग कॉलेजों को गोद लिए गए गांवों में सामाजिक व अन्य कार्यों की रिपोर्ट देनी होगी। राज्यपाल सचिवालय ने इंजीनियरिंग कॉलेजों से 20 अक्टूबर तक गोद लिए गए गांव में किए गए कार्यों की फोटो सहित विस्तृत जानकारी मांगी है। ऐसे में कॉलेजों को गोद लिए गांव में किए गए विकास कार्य और सामाजिक गतिविधियों की जानकारी जल्द से जल्द उपलब्ध करानी होगी।
इस बाबत विश्वविद्यालय के कुलसचिव नंदलाल सिंह ने सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों के निदेशकों को आदेश जारी किए हैं। पहले राज्यपाल सचिवालय ने सभी कॉलेजों से 20 मार्च तक इस संबंध में जानकारी मांगी थी। लेकिन लॉकडाउन लग जाने के चलते काम पूरा नहीं हो सका। अनलॉकडाउन की नई गाइडलाइन आने के बाद राज्यपाल सचिवालय ने गोद लिए गांव के कार्यों की जल्द से जल्द जानकारी मांगी है। इंजीनियरिंग कॉलेजों को गांव में उनके द्वारा की गई प्रति माह की गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट फोटो के साथ देनी होगी। महानगर के प्रमुख काईट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, एकेजी इंजरिंग कॉलेज, एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज, आरकेजीआईटी इंस्टीट्यूट सहित अन्य इंजीनियर कॉलेजों ने कई गांव को गोद लिया है। इंजीनियरिंग कॉलेजों की ओर से गोद लिए गए गांव में स्वच्छता व स्वास्थ्य सहित अन्य विषयों पर कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इसके अलावा कई इंजीनियर कॉलेज उन्होंने गांव के प्राथमिक विद्यालयों में कॉपी किताबों के साथ फर्नीचर की व्यवस्था की है। इसके अलावा कई अन्य छोटे-बड़े विकास कार्य भी कराए गए हैं। अब बीते 10 माह में किए गए कार्यों की पूरी रिपोर्ट इंजीनियर कॉलेजों को देनी होगी।
विज्ञापन
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed