{"_id":"5f7da7ad8ebc3e9b85056eaa","slug":"ghaziabad1602070445","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद नगर में नाले की पुलिया में दरार, लोगों में दहशत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
शहीद नगर में नाले की पुलिया में दरार, लोगों में दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद नगर में नाले की पुलिया में दरार, लोगों में दहशत
विज्ञापन
- नगर निगम में शिकायत देने के बावजूद नहीं दिया गया ध्यान
- शिकायतकर्ता ने निगम में निर्माण की फाइल अटकने का लगाया आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद।
शहीद नगर स्थित जी-ब्लॉक में वाल्मीकि बस्ती में नाले की पुलिया में दरार होने से लोगों में दहशत बना हुआ है। इस मामले में लोगों ने नगर निगम में लिखित शिकायत भी दी हुई है। आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद अधिकारी हादसा बचाने के लिए ध्यान नहीं दे रहे हैं। शिकायतकर्ता ने पुलिया निर्माण की फाइल नगर निगम में ही अटकी होने का आरोप लगाया है।
यहां रहने वाले रविंद्र कुमार का कहना है कि शहीद नगर के जी ब्लॉक में उनका घर है। घर के बिल्कुल बराबर में नाले की पुलिया में पिछले कई महीनों से दरार आई है। जो कभी भी गिरने से कालोनी में बड़ा हादसा हो सकता है। इतना ही नहीं, नाले की पुलिया टूटने से उनके घर की दीवार और छत भी भरभरा कर नीचे गिर सकती है। लोगों का कहना है कि पुलिया में लगातार दरार बढ़ती जा रही है। हादसा बचाने के लिए उन्होंने अगस्त माह में नगर निगम में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद भी समाधान न होने पर उन्होंने दोबारा शिकायत दी। लेकिन फिर भी कोई समाधान नहीं हुआ। ऐसे में नाले के बराबर वाले कई परिवार के सदस्यों में दहशत का माहौल बना हुआ है। उन्हें डर है कि पुलिया गिरने से मकान की छत और दीवार भी गिर जाएगी। जिससे उन्हें काफी नुकसान होगा। शिकायतकर्ता का आरोप यह भी है कि निर्माण कार्य की फाइल नगर निगम में अटकी हुई है। अभी तक इसे मंजूरी नहीं मिली है।
मोहन नगर जोन में निर्माण विभाग के जेई संजय गंगवार का कहना है कि शिकायत का संज्ञान लेकर तुरंत निर्माण के लिए एस्टिमेंट बनाकर मुख्यालय भेजा हुआ है। जल्द ही उसे स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
---------------------------
सुुमित कुमार