फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बाल आयोग ने अभिभावकों की शिकायत का लिया संज्ञान डीएम को भेजा पत्र

बाल आयोग ने अभिभावकों की शिकायत का लिया संज्ञान डीएम को भेजा पत्र

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
बाल आयोग ने अभिभावकों की शिकायत का लिया संज्ञान डीएम को भेजा पत्र
विज्ञापन
-स्कूल द्वारा फीस जमा करने के लिए दबाव बनाए जाने पर स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा -सन वैली स्कूल के अभिभावकों ने की थी बाल आयोग में शिकायत माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। फीस जमा करने को लेकर अभिभावकों पर दबाव बनाने का मामला अब राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग तक पहुंच गया है। सनवैली के अभिभावकों की शिकायत पर अब बाल आयोग के अध्यक्ष द्वारा जिला प्रशासन को इस मामले को संज्ञान में लेते हुए उचित कार्रवाई करने को कहा गया है। वहीं अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन किसी भी आदेश को मानने को तैयार नहीं और लगातार फीस जमा करने को लेकर अभिभावकों के पास फोन पहुंच रहे हैं।
बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डा. विशेष गुप्ता द्वारा जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है जिसमें अभिभावकों पर फीस के लिए दबाव बनाने और रजिस्ट्रेशन न कराए जाने वाले मामले को संज्ञान में लेते हुए उचित कार्रवाई कर रिपोर्ट भेजने को कहा है। वहीं सनवैली स्कूल के अभिभावकों का आरोप है कि लगातार शिकायतों के बावजूद जिला प्रशासन स्कूल के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा जिसकी वजह से स्कूल प्रबंधन अपनी मनमानी करने पर उतारू है। अभिभावकों का कहना है कि यदि स्कूल ने मनमानी करते हुए किसी भी बच्चे का रजिस्ट्रेशन रोका और बच्चे का भविष्य प्रभावित हुआ तो अभिभावक सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed