फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सीवर लाइन की खुदाई से मकानों में पड़ी दरार, दहशत

सीवर लाइन की खुदाई से मकानों में पड़ी दरार, दहशत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के ऊपरकोट क्षेत्र में सीवर लाइन की खुदाई के दौरान मकानों में दरार पडऩे लगी है। मोहल्ले के आधा दर्जन से अधिक मकानों में दरार पडऩे से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सभासद ने मामले की शिकायत नगर पालिका और जल निगम के अफसरों से की है। वहीं, सीवर लाइन का कार्य फिलहाल रुकवा दिया गया है।
विज्ञापन
नगर में अमृत योजना के तहत करीब ३२० करोड़ रुपये की लागत से दो वर्ष पूर्व से सीवर लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। जो जलनिगम की देखरेख में किया जा रहा है। फिलहाल सदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के चलते मुख्य मार्गों पर जहां सीवर लाइन का कार्य बंद करवा दिया गया है। वहीं, गली-मोहल्लों में सीवर लाइन का कार्य जारी है। पूर्व में जहां कार्य के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं, अब लोग दहशत में आने लगे है। जानकारी के अनुसार नगर के भुरभुरी मिट्टी के टीले पर बसे ऊपरकोट के मोहल्ला चौहट्टा और टंटान में सीवर लाइन का कार्य किया जा रहा है। मोहल्ले में सड़क खोदने के दौरान ठेकेदार द्वारा मशीन का प्रयोग किया जाने पर मशीन की धमक से आधा दर्जन से अधिक मकानों में दरार पड़ गई। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। वार्ड सभासद आसिफ अली राणा ने बताया कि कार्यदायी संस्था के ठेकेदार से मशीन की जगह मैनुअली खुदाई करने के लिए कहा, लेकिन ठेकेदार ने एक नहीं सुनीं। जिसके कारण मकानों में दरार पडऩे लगी है। मामले की शिकायत जल निगम और पालिका अफसरों से की गई है।
विज्ञापन
भू-वैज्ञानिकों की टीम कर चुकी है सर्वे करीब दो दशक पूर्व रुड़की से भू-वैज्ञानिकों की टीम ऊपरकोट क्षेत्र का सर्वे कर चुकी है। साथ ही भू-वैज्ञानिकों ने यहां पर एक मंजिल से अधिक मंजिल का मकान निर्माण न कराने के लिए तत्कालीन जिलाधिकारी को अवगत कराया था। वहीं, संबंधित क्षेत्र में पानी का रिसाव हो या कोई अन्य कारण यहां मकानों में दरारें पड़ जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोट मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच के लिए मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के बाद प्रकरण में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।  - मनोज कुमार रस्तोगी, पालिका ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed