{"_id":"5f7cb76c8ebc3e9ba96a7005","slug":"ghaziabad1602008940","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहमदगढ़ पुलिस ने तीन लुटेरों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अहमदगढ़ पुलिस ने तीन लुटेरों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। अहमदगढ़ पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने जाते तीन शातिर बदमाशों रहीमुद्दीन, मुस्तकीम और जुबैर को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से लूटे हुए मोबाइल, बाइक, तमंचा और कारतूस आदि पुलिस ने बरामद किया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों का पुलिस ने चालान कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
मंगलवार को प्रेस वार्ता में एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार रात अहमदगढ़ पुलिस ने एक सूचना पर मुमरेजपुर रोड नहर पुलिस के पास चैकिंग करते हुए दो बाइकों पर आते हुए तीन संदिग्धों को रोकना चाहा। संदिग्धों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने जबावी कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से लूट के दो मोबाइल, दो बाइक, एक तमंचा-कारतूस और दो चाकू बरामद हुए हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों की पहचान रहीमुद्दीन पुत्र मद्दे खां, मुस्तकीम पुत्र इब्राहिम और जुबैर पुत्र गुलामनवी निवासी अहमदगढ़ के रूप में हुई। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों द्वारा तीन अक्तूबर को मुमरेजपुर ब्रेकर के पास से एक व्यक्ति से उसकी बाइक, दो मोबाइल और अन्य कागजात लूट लिए थे। इसके अलावा ३१ जुलाई को आरोपियों द्वारा पहासू में एक बाइक से लाखों रुपये का बैग चोरी कर लिया था। पकड़े गए आरोपी रहीमुद्दीन पर लूट, जानलेवा हमला, गैंगस्टर एक्ट आदि के दस मामले दर्ज हैं, जबकि आरोपी मुस्तकीम और जुबैर पर तीन-तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने पूछताछ कर तीनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन