{"_id":"5f7cb72e8ebc3e9bf228c767","slug":"ghaziabad1602008878","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोही गांव में कई दिनों से मगरमच्छ का आतंक","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सोही गांव में कई दिनों से मगरमच्छ का आतंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहासू। क्षेत्र के गांव सोही में एक मगरमच्छ पिछले 15 दिनों से आतंक मचाए हुए है। ग्रामीणों के मुताबिक मगरमच्छ तालाब के बाहर रोजाना दिख जाता है। ऐसे में उसके डर बच्चों और बड़ों को गांव में बाहर निकलने में डर लगता है। शिकायत के बाद भी मगरमच्छ को पकड़ने के लिए कोई उपाय न करने पर ग्रामीणों में बन विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव सोही स्थित तालाब में पिछले 15 दिनों से एक मगरमच्छ आ गया है। उधर से गुजर रहे लोगों ने जब उसे देखा तो डर के मारे भाग खड़े हुए। ग्रामीणों का कहना है कि उस तरफ जाने पर मगरमच्छ रोजाना ही तालाब से बाहर निकला दिखाई देता है। इसके कारण डर बना रहता है कि कहीं गांव में घुस कर किसी जानवर अथवा बच्चों को अपना निवाला न बना ले। डर के मारे लोगों ने घर से बाहर निकलना छोड़ दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जो लोग निकलते हैं वह बहुत सावधानी से निकलते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सबसे ज्यादा दिक्कत रात के समय होती है। खेतों पर जाने में डर लगता है। ग्रामीणों ने बताया कि इसे लेकर वन विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई और मगरमच्छ को पकउ़वाने की मांग की गई। लेकिन वन विभाग के कर्मी एक पिंजरा लगा कर चले गए। वन विभाग की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में रोष है। वही वहीं वन विभाग के उपनिरीक्षक अरनिया रेंज का कहना है कि मगरमच्छ को पकड़ने के लिए टीम लगा दी गई है। एक पिंंजरा भी रखवा दिया गया है। जल्द ही मगरमच्छ को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन