फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   छोटे बकाएदारों को मिले छूट का लाभ, लगाए जाएंगे जागरूकता शिविर

छोटे बकाएदारों को मिले छूट का लाभ, लगाए जाएंगे जागरूकता शिविर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
छोटे बकाएदारों को मिले छूट का लाभ, लगाए जाएंगे जागरूकता शिविर
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण कार्यालय - फोटो : Amar Ujala
सबहेडः जीडीए विभिन्न जोन में लगाएगा एकमुश्त समाधान योजना के जागरूकता शिविर
विज्ञापन
- पहले चरण में बड़े बकाएदार आए आगे, करोड़ों की होगी आय - छोटे बकाएदारों की संख्या अधिक, बताई जाएंगी योजना की खूबियां माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। छोटे बकाएदारों को छूट का लाभ मिल सके, इसके लिए जीडीए जागरूकता शिविर लगाएगा। छूट के साथ बकाया जमा करने की सुविधा के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के पहले चरण में बड़े बकाएदार आगे आए हैं, जबकि छोटे बकाएदारों की संख्या 80 फ़ीसदी से ज्यादा है। ऐसे में योजना का लाभ 50 लाख से कम के बकाएदारों को मिल सके, इसके लिए उन्हें जागरूक किया जाएगा। प्राधिकरण की ओर से विभिन्न जोन की कॉलोनियों में जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। जहां एकमुश्त समाधान योजना के बारे में उन्हें विस्तृत जानकारी दी जाएगी। लोगों का रुझान को देखते हुए ही शासन ने योजना में आवेदन की तिथि बढ़ाकर दिसंबर के अंत तक कर दी है। दूसरे चरण में शहरवासियों को ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन आवेदन का भी मौका है। ऐसे में पहले चरण में जीडीए को करीब सौ करोड़ की आय होने की संभावना है।
विज्ञापन
ओटीएस योजना में 90 फ़ीसदी बड़े बकाएदारों ने पहले चरण में आवेदन किया है। अब फिर से जीडीए के छोटे-बड़े 8294 डिफॉल्टर के पास छूट के साथ बकाया जमा कराने का मौका है। छोटे बकाएदारों की संख्या अधिक है। दूसरी ओर लोगों को योजना के बारे में सोशल मीडिया के साथ विभिन्न माध्यमों से फिर से प्रेरित किया जा रहा है। बता दें कि महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में 8294 छोटे-बड़े बकाएदारों पर 465 करोड़ बकाया है। इंदिरापुरम योजना में सर्वाधिक छोटे-बड़े बकाएदार हैं। संपत्ति अनुभाग की ओर से तैयार की गई बकाएदारों की सूची में इंदिरापुरम में 1624 बकाएदारों पर सर्वाधिक 190 करोड़ से अधिक बकाया है। मधुबन बापूधाम योजना में 418 बकाएदारों पर 91 करोड़ बकाया है। ऐसे में बकाएदारों को योजना का लाभ उठाने के लिए फिर से जागरूक किया जाएगा। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि छोटे बकाएदारों के लिए विभिन्न योजनाओं में शिविर लगाकर उन्हें जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed