फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मधुबन बापूधाम मामले में 50 गांव के किसानों की होगी महापंचायत

मधुबन बापूधाम मामले में 50 गांव के किसानों की होगी महापंचायत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 09:01 PM IST
विज्ञापन
मधुबन बापूधाम मामले में 50 गांव के किसानों की होगी महापंचायत
सदरपुर प्राथमिक विद्यालय में बैठक करते किसान - फोटो : Amar Ujala
मधुबन बापूधाम योजना से प्रभावित किसान जीडीए उपाध्यक्ष से मिले, एक समान मुआवजा देने से इनकार
विज्ञापन
- प्राधिकरण के निर्णय के बाद किसानों ने सदरपुर प्राथमिक विद्यालय में की बैठक, होगी महापंचायत माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। एक समान बढ़े मुआवजे की मांग को लेकर बीते चार माह से आंदोलनरत छह गांव के किसानों को सोमवार को निराशा हाथ लगी। एडीएम सिटी के आश्वासन के बाद अपनी मांगों को लेकर किसान जीडीए उपाध्यक्ष से मिले। किसानों की मांगें सुनने के बाद उन्होंने प्राधिकरण से कोई समझौता न होने और और एक समान मुआवजा नहीं दे सकने की बात कही है। इसके बाद सदरपुर प्राथमिक विद्यालय धरना स्थल पर छह गांव के किसानों की बैठक हुई।
बैठक में किसानों ने 50 गांव के किसानों की महापंचायत बुलाने का निर्णय लिया है। महापंचायत में कलक्ट्रेट का घेराव सहित आंदोलन की आगे की रणनीति तय की जाएगी। सदरपुर धरना स्थल पर हुई बैठक में सदरपुर, मैनापुर, नंगलापाट, याकूबपुर, मोरटा और दुहाई के सैकड़ों की संख्या में किसानों ने भाग लिया। आंदोलन के अध्यक्ष व किसान नेता सुदीप शर्मा ने कहा कि जीडीए ने एक समान मुआवजा देने से साफ इनकार कर दिया है। किसान अपनी मांगों पर अडिग हैं। जब तक उन्हें एक समान बढ़ा हुआ मुआवजा नहीं मिल जाता, तब तक योजना में कोई भी निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर किसान नेता महेंद्र मुखिया, बॉस चौधरी, भूपेंद्र चौधरी, गौरी शंकर, संदीप चौधरी, आशु चौधरी कहीं तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed