{"_id":"5f7b1ec58ebc3e9bc10491a5","slug":"ghaziabad1601904325","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली हाई मेरिट से निराशा लगी हाथ, नौ तक प्रवेश का मौका","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पहली हाई मेरिट से निराशा लगी हाथ, नौ तक प्रवेश का मौका
विज्ञापन
एमएमएच डिग्री कॉलेज में मेरिट लिस्ट में नाम देखते विद्यार्थी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-एमएमएच कॉलेज में बीएससी की मेरिट 86.60 प्रतिशत, बीकॉम की 92.60 और बीए की रही 78.60 प्रतिशत मेरिट
विज्ञापन
- एसडी कॉलेज में बीकॉम की मेरिट 87.40 और बीए की मेरिट रही 79.40 प्रतिशत
- पहली मेरिट में नाम न आने से विद्यार्थी दिखे निराश
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। सीसीएसयू के साथ 2020-21 में स्नातक पाठ्यक्रमों की पहली हाई मेरिट लिस्ट से अधिकांश विद्यार्थियों के हाथ निराशा लगी है। बीए, बीकॉम व बीएससी प्रथम वर्ष की मेरिट लिस्ट में बीते साल की अपेक्षा सात से आठ प्रतिशत का उछाल आया है। ऐसे में महानगर के विभिन्न डिग्री कॉलेजों में पहुंचे अधिकांश विद्यार्थियों को निराश होकर लौटना पड़ा। पहली मेरिट की स्थिति को देखते हुए विभिन्न बोर्ड में सेकेंड डिवीजन वाले विद्यार्थियों की प्रवेश की राह इस बार आसान नहीं है।
महानगर के सबसे बड़े एमएमएच कॉलेज में बीएससी की मेरिट 86.60 प्रतिशत, बीकॉम की 92.60 और बीए की रही 78.60 प्रतिशत मेरिट गई है। एसडी कॉलेज में बीकॉम की मेरिट 87.40 और बीए की मेरिट 79.40 प्रतिशत गई है। स्नातक कोर्सेज में बंपर रजिस्ट्रेशन को देखते हुए शहर के साथ देहात के डिग्री कॉलेजों की मेरिट भी इस बार ऊंची गई है। ऐसे में इस बार दाखिले को लेकर मारामारी रहने की पूरी संभावना है। पहली मेरिट लिस्ट से दाखिला प्रक्रिया नौ अक्टूबर तक चलेगी। विद्यार्थियों का पहला दिन मेरिट लिस्ट में नाम खोजने और प्रवेश संबंधी प्रक्रिया के बारे में जानकारी लेने में बीता।
ऐसे में मंगलवार से दाखिला प्रक्रिया तेज होने की पूरी संभावना है। महानगर के काॅलेजों में बीए, बीकाॅम व बीएससी प्रथम वर्ष में कुल 5636 सीटें हैं। इनमें सबसे अधिक 3269 सीटें बीए, 1220 सीटें बीकाॅम और 1147 सीटें बीएससी में हैं। इस बार 5636 सीटों के लिए 34861 पंजीकरण हुए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से नौ अक्टूबर के बाद दूसरी मेरिट की जगह एक ओपन मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। विश्वविद्यालय की कवायद 15 अक्टूबर तक प्रवेश प्रक्रिया समाप्त करने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
----------------------
डिग्री कॉलेजों की मेरिट लिस्ट एक नजर मेंः
कॉलेज कोर्स जनरल ओबीसी एससी एसटी
एमएमएच कॉलेज बीए यूपी बोर्ड 71.00 68.00 66.40 54.20
बीए अन्य बोर्ड 78.60 68.60 66.43 71.00
बीकाॅम यूपी बोर्ड 75.80 73.00 70.80 50.00
बीकाॅम अन्य बोर्ड 92.60 84.80 78.80 65.20
बीएससी बाॅयो यूपी बोर्ड 74.20 70.00 69.00 66.00
बीएससी बाॅयो अन्य बोर्ड 82.00 70.80 69.40 --
बीएससी मैथ यूपी बोर्ड 77.40 73.40 73.00 45.80
बीएससी मैथ अन्य बोर्ड 86.60 78.80 74.00 --
----------------------------
शम्भू दयाल डिग्री काॅलेज
बीए यूपी बोर्ड 70.80 68.40 66.60 43.60
बीए अन्य बोर्ड 79.40 69.20 68.00 78.60
बीकाॅम यूपी बोर्ड 71.80 70.00 68.00 68.20
बीकाॅम अन्य बोर्ड 87.40 80.00 72.40 --
--------------------
वीएमएलजी काॅलेज
बीए यूपी बोर्ड 68.00 68.01 68.02 68.03
बीए अन्य बोर्ड 70.40 70.41 70.42 70.43
बीकाॅम यूपी बोर्ड 72.40 72.41 72.42 72.43
बीकाॅम अन्य बोर्ड 84.60 84.61 84.62 84.63
--------------------
मान्यवर कांशीराम राजकीय डिग्री काॅलेज
बीए यूपी बोर्ड 63.40 51.30 54.20 --
बीए अन्य बोर्ड 63.60 56.00 56.00 --
बीकाॅम यूपी बोर्ड 71.00 69.20 66.20 --
बीकाॅम अन्य बोर्ड 82.20 72.20 73.60 --
बीएससी बाॅयो यूपी बोर्ड 77.00 74.00 74.00 --
बीएससी बाॅयो अन्य बोर्ड 87.20 81.40 80.80 --
बीएससी मैथ यूपी बोर्ड 75.00 72.20 71.00 --
बीएससी मैथ अदर बोर्ड 82.60 82.61 82.62 82.63
--------------------