{"_id":"5f7b1e758ebc3e9b7638aa93","slug":"ghaziabad1601904244","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठीचार्ज की निंदा की","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
लाठीचार्ज की निंदा की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। हाथरस में राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी एवं अन्य कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की निंदा की है। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नाहर सिंह यादव ने निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकारी पूरी तरह से संवेदनहीन हो गई है। उन्होंने राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में कहा है कि हाथरस में किशोरी के साथ हुई दरिंदगी के बाद जयंत चौधरी मृतका के परिजनों से मिलने जा रहे थे। वहां पुलिस ने उन पर और उनके कार्यकर्ताओं पर प्राणघातक हमला किया है। यह घटना लोकतंत्र की मर्यादा के खिलाफ है। नाहर सिंह यादव ने आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने की राज्यपाल से मांग की है।