{"_id":"5f7b1ddf8ebc3e9b7818272e","slug":"ghaziabad1601904095","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर दोस्ती कर बनाया शादी का दबाव, इंकार करने पर तेजाब फेंकने की धमकी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
फेसबुक पर दोस्ती कर बनाया शादी का दबाव, इंकार करने पर तेजाब फेंकने की धमकी
Mon, 05 Oct 2020 06:51 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरापरम थाना क्षेत्र निवासी एक युवती को शादी करने से इंकार करने पर चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने फेसबुक पर उनसे दोस्ती की थी। इसके बाद जबरन शादी का दबाव बनाया।
आरोप है कि आरोपी अलग अलग नंबर से कॉल कर गालियां दे रहा है। साथ ही उनकी फर्जी आईडी बनाकर गंदी बातें कर उन्हें सोशल मीडिया पर बदनाम कर रहा है। पीड़िता ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इंदिरापुरम की एक कालोनी मे युवती रहती है।
पुलिस को दी तहरीर में युवती ने आरोप लगाया है कि 2017 में एक युवक ने उनके पास फेसबुक पर रिक्वेस्ट भेजी। उन्होंने जानकार समझ रिक्वेस्ट जोड ली। आरोप है कि युवक उनके मैसेंजर पर मैसेज करने लगा। इसके बाद उनका मोबाइल नंबर निकालकर कॉल और मैसेज करने लगा। अपनी मां के नंबर से भी कई बार कॉल की। जबरन शादी करने का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन
युवती ने शादी करने से इंकार कर दिया। आरोप है कि युवक ने चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने युवक के बारे में जानकारी जटाई तो पता चला के उसके और उसकी मां के खिलाफ जयपुर में 420 समेत कई धाराओं में कई मुकदमें दर्ज हैं। साथ ही एक महिला ने भी उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हुई है। आरोप है कि उनका एक मित्र अपने आप को अफसर बताता है। आरोपी युवक को फंसने पर बचाने आता है।
आरोप है 2019 से युवक उन्हें परेशान कर रहा है। उनकी फोटो और नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर गंदी गंदी बातें कर रहा है। उनके रिश्तेदार परिचितों से गंदी चैट कर उन्हें बदनाम कर रहा है। इससे उनका मानसिक उत्पीड़न हो रहा है। कई बाद शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई पीड़िता का आरोप है कि उन्होंने घटना के बाद मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस चौकी में की थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे वह और उनका परिवार काफी डरा हुआ है।
इसके बाद उन्होंने आलाधिकारियों से गुहार लगाई। इसके बाद उनकी शिकायत पर पुलिस ने अब पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसएचओ इदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।